जब मरियम की शादी हुई थी उस समय उनके पति की उम्र उनसे तीन गुनी ज्यादा यानी कि 40 साल थी। मरियम के 38 बच्चे होने की कहानी बहुत ही दिलचस्प है क्योंकि उन्होने करीब छह बार तो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, चार बार मरियम एक साथ तीन-तीन बच्चों की मां बनी और तीन बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया। मामला जानकर हर कोई दंग है कि कैसे एक महिला एक साथ इतने सारे बच्चों को जन्म दे सकती है तो इसपर मरियम के डाक्टर का कहना था कि उनका गर्भाश्य अन्य महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है जिस वजह से वो एक साथ कई बच्चों को जन्म देने में सक्षम रही।