अजब गजब

महिला के बालों में 84 दिन तक घोंसला बनाकर रही चिड़िया, जानिए क्या हुई हालत

ब्रिटेन की एक महिला इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बंटोर रही है। दरअसल सुर्खियां बंटोरने की वजह भी काफी अजीब है। इस महिला के बालों में चिड़िया ने अपना घोंसला बना दिया। खास बात यह है कि, ये घोंसला एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 84 दिन तक बनाए रखा।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2022, 12:50 PM IST
Bird Lived By Making A Nest In Women Hair For 84 Days
Bird Lived By Making A Nest In Women Hair For 84 Days

दोस्ती ऐसी चीज है जो इंसान खुद से बनाता है, रिश्ते तो भगवान तय करते हैं, लेकिन दोस्त इंसान खुद चुनता है। दोस्ती इंसानों के साथ हो या फिर जानवरों के साथ दोस्ती तो दोस्ती है। दोस्ती का ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला है। दरअसल ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वह पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। महिला के बालों में एक चिड़िया ने अपना घोंसला बना लिया। ये घोंसला पूरे 84 तक बना रहा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।


महिला की दोस्ती एक छोटी चिड़िया से हुई थी। इसके बाद चिड़िया ने महिला के बालों में घोसला बना लिया था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि चिड़िया महिला के बालों में घोसला बनाकर एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे 84 दिनों तक रही। इस बारे में जिसने भी वो हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें - करोड़ों में लगी इस ऊंट की बोली, जानिए क्या है खासियत

तूफान में मिली थी छोटी चिड़िया

दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली हाना बोर्न टेलर लंदन से घाना शिफ्ट हुई थीं। यहां तूफान के दौरान उन्हें एक छोटी सी चिड़िया मिली। इस चिड़िया के साथ हाना की दोस्ती हो गई। ये दोस्ती इस चिड़िया के साथ इतनी गहरी हुई कि चिड़िया ने हाना के बालों में भी अपना आशियाना बना डाला।


हाना साल 2013 में अपने पति के साथ घाना में शिफ्ट हुई थीं। चूंकि उनके पति रॉबिन अपनी नौकरी में बिजी रहते थे, इस कारण वह हाना को टाइम नहीं दे पाते थे। इसके बाद हाना काफी अकेली पड़ गई थीं।

अपने अकेलेपन से निजात पाने के लिए हाना ने अपना मन प्रकृति के साथ जोड़ लिया था। इसी दौरान घाना में एक तूफान आया। इस तूफान के दौरान यह छोटी सी चिड़िया उन्हें जमीन पर गिरी हुई मिली थी।



हाना की मानें तो यह चिड़िया अपने झुंड से अलग हो गई थी। उसका घोंसला भी तूफान में बर्बाद हो चुका था। जब हाना को यह चिड़िया मिली थी तो वह काफी कमजोर थी और उसकी आंखें भी नहीं खुल रही थीं।

उसका ख्याल रखने के लिए हाना ने काफी रिसर्च किया। आखिरकार कार्डबोर्ड को एक घोंसले की तरह तैयार कर दिया। एक्सपर्ट्स से बात करने पर उन्हें पता चला कि चिड़िया को कम से कम 12 हफ्तों के बाद ही जंगल में भेजा जा सकता है।



हाना को मां समझने लगी चिड़िया

इस दौरान सबसे अजीब बात यह हुई कि चिड़िया ने हाना को अपनी मां समझ लिया। वह हाना के ऊपर ही सो जाती थी तथा उसने उनके बालों को अपने घोंसला बना लिया था। चिड़िया उनके लंबे बालों को घोंसले की तरह बनाकर उसमें घुस जाती थी।

यह भी पढ़ें - एक रोटी के लिए बुजुर्ग सास को पीटती थी बहू, जानिए फिर क्या हुआ

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते