अजब गजब

ऐसा देश जहां सोने से भी महंगा बिकता है गर्भनिरोध, एक पैकेट की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

वक्त के साथ हर क्षेत्र में तरक्की हुई है। इन्हीं में मेडिकल फील्ड भी शामिल है। मेडिकल ने तरक्की के साथ प्रेग्नेंसी को रोकने के कई तरीके भी इजात किए हैं। गर्भनिरोधक के जरिए प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है। लेकिन दुनिया एक ऐसा देश है जहां यह गर्भनिरोधक सोने से ज्यादा महंगा है।

2 min read
Country Where Contraceptive Pills Is More Expensive Than Gold

समय के साथ मेडिकल फील्ड ने भी तरक्की कर ली है। इसके चलते प्रेग्नेंसी को गर्भनिरोधक के जरिए रोका जा सकता है। अगर ये तरीके फेल हो जाते हैं तो प्रेग्नेंसी को टर्मिनेट करने के लिए एबॉर्शन ही एकमात्र तरीका बचता है, लेकिन दुनिया के लगभग हर देश में एबॉर्शन के अलग-अलग नियम हैं। इन नियमों के मुताबिक ही लोग एबॉर्शन करने का फैसला करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का एक देश ऐसा भी जहां इन गर्भनिरोध की कीमत सोने से भी ज्यादा है। यानी इनको खरीदने के लिए सोने ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं।

दरअसल इस देश में किसी भी स्थिति में गर्भपात करवाना गैरकानूनी है। ऐसे में लोग गर्भनिरोध के तरीके अपनाना ही प्रेफर करते हैं। लेकिन उसके लिए भी इन्हें बहुत ज्यादा कीमत चुकाना पड़ती है, जो आम आदमी के लिए काफी मुश्किल है।

ये देश है दक्षिण अमरीका का वेनेजुएला। इस देश में गर्भपात करवाना कानूनी जुर्म है। ऐसा करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।

यह भी पढ़ें - मिल गई स्वर्ग की सीढ़ी ! जानिए किस देश के समुद्र तट पर बना है रहस्यमयी रास्ता

इस वजह से आसमान छू रही कीमतें
कानून का पालन करने और सजा से बचने के लिए इस देश के लोग काफी अवेयर रहते हैं। वो प्रिकॉशन के साथ ही संबंध बनाने को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि, यहां गर्भनिरोध के तरीकों से जुड़ी चीजों की कीमत आसमान छू रही हैं।

पिल की कीमत भी सोने से ज्यादा
वैनुजवेला में गर्भनिरोध के तरीकों से जुड़ी चीजें जैसे कंडोम या अन्य दवाइयां या फिर आईपिल बहुत ज्यादा कीमत पर बेचे जाते हैं। कंट्रासेप्टिव पिल्स की यहां सबसे ज्यादा मांग रहती है।

इस देश में एक पैकेट कंडोम के लिए लोगों को भारतीय करेंसी में करीब 60 हजार तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इतने महंगे दाम के बावजूद लोग इन्हें खरीदने के लिए दुकान के बाहर भीड़ लगाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि, इस देश के लोगों की ज्यादातर कमाई का हिस्सा महंगे कंट्रासेप्टिव पिल्स को खरीदने में ही खर्च हो जाता है।

कानून के डर से चुकाते हैं ज्यादा कीमत
दरअसल वैनुजवेला के एबॉर्शन कानून की सख्ती के चलते ही लोग नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। यही वजह है कि वे प्रीकॉशन में कोई कमी नहीं छोड़ते। क्योंकि कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।

वैसे वेनेजुएला के मार्केट्स में लोकल ब्रांड के कंट्रासेप्टिव पिल्स भी मिलते हैं, लेकिन ये पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते। ऐसे में लोग महंगा होने के बावजूद विदेशी ब्रांड्स के कंट्रासेप्टिव पिल्स खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें - ऐसा मुस्लिम देश, जहां नोट पर बनी है भगवान गणेश की तस्वीर


Published on:
11 Jun 2022 04:28 pm
Also Read
View All