17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा मुस्लिम देश, जहां नोट पर बनी है भगवान गणेश की तस्वीर

दुनियाभर के तमाम देशों में अपनी-अपनी करेंसी चलती है। ज्यादातर देशों की करेंसी पर वहां के महान नेता या देवता की तस्वीर छपी होती है। भारत में भी महात्मा गांधी की तस्वीर हमारी मुद्राओं पर छपी है, लेकिन एक ऐसा मुस्लिम देश है जहां की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Jun 2022, 4:45 PM IST

Muslim Country That Prints Lord Ganesha Image On Currency

Muslim Country That Prints Lord Ganesha Image On Currency

हर देश की अपनी अलग करेंसी है। दुनिया के तमाम देशों ने अपनी करेंसी को कुछ खास बनाने के लिए अपने देश के महान नेताओं से लेकर अन्य लोगों को इसमें शामिल किया है। भारत में भी नोटों पर एक विशेष तस्वीर छपी होती है जो तस्वीर है महात्मा गांधी की, क्योंकि भारत की आजादी का श्रेय महात्मा गांधी को दिया जाता है। वहीं पाकिस्तान के नोट पर जिन्नाह की तस्वीर है। लेकिन क्या आप ये जानते है दुनिया का एक ऐसा मुस्लिम देश है जिसने अपने देश की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर लगाई हुई है। यही नहीं इस तस्वीर के साथ इस देश की करेंसी को लोग जमकर इस्तेमाल भी करते हैं।

हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की। इस देश की ज्यादातर जनसंख्या इस्लाम को फॉलो करती है। ऐसे में इसे एक मुस्लिम देश के तौर पर ही पहचाना जाता है। लेकिन एक मुस्लिम बहुल देश होने के बाद भी यहां की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर का छपा होना कई लोगों के लिए आश्चर्य का कारण भी है।

20 हजार के नोट पर छपी है गणेश की तस्वीर
इस देश में 20 हजार का भी नोट चलता है। खास बात यह है कि इसी बीस हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर लगी हुई है। पूर्वी एशिया इंडोनेशिया एक ऐसा देश है,जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम बसे हैं।

यह भी पढ़ें - अपनी करोड़ों की संपत्ति से अनजान थी महिला, बेचने जा रही थी घर, तभी मिला छिपा हुआ खजाना

इस देश की करेंसी को रुपियाह कहा जाता है, लेकिन जब आप यहां के बीस हजार के नोट को देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इस नोट के ऊपर भगवान गणेश की तस्वीर है।

इस वजह से छपी है गणेश की तस्वीर
इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। यही वजह है कि,मुस्लिम देश होने के बावजूद यहां भगवान गणेश को काफी महत्व दिया जाता है।

इसी आस्था के चलते ही देश में बीस हजार के नोट पर भगवान गणेश की इमेज लगी हुई है। इस नोट पर भगवान गणेश के अलावा एक क्लासरूम की भी तस्वीर बनी हुई है। इस नोट पर जिस शख्स को आप देख पा रहे हैं वो इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवंत्रा की तस्वीर है।

ये महान लीडर होने के साथ-साथ इंडोनेशिया की आजादी में भी काफी योगदान देने वालों में शुमार हैं।

सुधर गई अर्थव्यवस्था
कुछ साल पहले इस देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। इसी समय यहां बीस हजार का नोट छापा गया। इस नोट के आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था काफी सुधर गई। तब से लगातार नोट पर गणेश जी की तस्वीर प्रिंट की जा रही है।

यह भी पढ़ें - मिल गई स्वर्ग की सीढ़ी ! जानिए किस देश के समुद्र तट पर बना है रहस्यमयी रास्ता