अजब गजब

दुनिया की ऐसी जगह जहां पेड़ भी नाचते हैं! मुद्राएं देख आप भी रह जाएंगे दंग

दुनियाभर कई ऐसी जगहें जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। इन जगहों के बारे में जब किसी को पता चलता है वो हैरान रह जाता है। ऐसी ही जगहों में से एक है वो द्वीप जहां इंसान और जानवर नहीं बल्कि पेड़ नाचते हैं। यहां पेड़ों के डांसिंग मूव देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 3:50 PM IST
Dancing Trees in Sumba Isand
Dancing Trees in Sumba Isand

खुशी के पलों में आपने कई लोगों को नाचते थिरकते देखा होगा। यहां तक कि कई जानवरों को भी आपने खुशी के मौके पर झूमते हुए देखा होगा, लेकिन दुनिया की एक जगह ऐसी है जहां इंसान और जानवरी नहीं बल्कि पेड़ नाचते हैं। चौंक गए ना। दरअसल दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं जो अपने अजीब होने की वजह से लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसी की एक जगह है जहां पेड़-पौधे ना सिर्फ नाचते हैं बल्कि इनके डांसिंग मूव देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो जगह कहां है जहां पेड़ भी नाचते हैं।

अब किसी ने पेड़ों को नाचते-कूदते देखा हो या न देखा हो, लेकिन इंडोनेशिया के एक शांत द्वीप में पेड़ों को तरह-तरह की नृत्य मुद्राओं में देखा जा सकता है। यहां मौजूद खारे पानी और रेत में खड़े सदाबहार के पेड़ कुछ इस तरह बढ़े हैं कि इन्हें देखकर आपको लगेगा कि ये किसी क्लासिकल डांस की मुद्रा में हैं।

डांसिंग ट्रीज के नाम से मशहूर
दरअसल इन पेड़ों के नाचने के स्टाइल की वजह से ही ये दुनियाभर में डांसिंग ट्रीज के नाम से जाने जाते हैं। वैसे तो ये आइलैंड बहुत सी चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती से ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें - ऐसा देश जहां सोने से भी महंगा बिकता है गर्भनिरोध, एक पैकेट की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इसके साथ ही ये सदाबहार के ये अनोखे पेड़, जिन्हें नाचते हुए पेड़ भी कहा जाता है, ये इस द्वीप को और भी खास बना देते हैं।

अद्भुत होता है सन राइज और सन सेट का नजारा
डांस करते पेड़, समुद्र का किनारा ये नजारा उस वक्त और भी खूबसूरत हो जाता है जब सूरज निकलता या डूबता है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ये फोटो खींचने की सबसे पसंदीदा जगह भी बताई जाती है।
ये पेड़ बीच पर लगे हुए हैं और इनका शेप इतना अजीब है कि देखने वालों को लगता है कि ये नाचते-नाचते ही जम गए।

इन पेड़ों की खासियत
सदाबहार के पेड़ों की लंबाई ज्यादा नहीं है और ये रेत पर ही लगे हुए हैं। वैसे भी सदाबहार के पेड़ की ये खासियत है कि खारे पानी और रेत में भी ये उग जाते हैं।

पेड़ की शाखाओं के लचीले मोड़ का ही कमाल है कि ये इस एंगल में विकसित हुई हैं कि देखकर लगता है कि एक दूसरे का हाथ थामे नाच रही हैं। सामान्य रूप से पेड़ों की शाखाएं ज़ड़ों से बड़ी और घनी होती हैं लेकिन इन पेड़ों की जड़े उघड़ी हुई और बड़ी हैं।

यह भी पढ़ें - दुनिया से गायब हो जाएं मच्छर तो क्या होगा? जानिए क्या पड़ेगा बुरा असर

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर