भारत में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गैर-कानूनी माना जाता है। मगर भारत में एक गांव ऐसा भी हैं जहां का हर मर्द पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता हैं और दोनों पत्नियां बहनों की तरह रहती हैं।
भारत विविधताओं का देश है, यहां हर प्रांत में अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। कुछ रिती रिवाज ऐसे होते हैं जो काफी हैरान कर देने वाली होती हैं। इनमें से कुछ परंपरा रुढ़िवादी होती है जो नियम और कानूनों को भी पीछे छोड़ देते हैं। वो लोग केवल अपनी परंपराओं में ही विश्वास करते हैं, और उनके नियम और कानून भी इन परंपराओं से ही जुड़े होते हैं। ऐसी ही एक परंपरा भारत देश में है जिसे कानूनी रूप से तो अपराध माना जाता है, मगर इस गांव में परंपरा मानते हुए पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।
ये तो सब जानते हैं कि भारत हो या कोई और देश, ज्यादातर जगहों पर एक शख्स को एक समय में एक ही पत्नी या पति रखने का अधिकार है। भारत में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गैर-कानूनी है, अगर एक बार शादी करने के बाद बिना तलाक के दूसरी शादी की जाए तो उस शख्स को सजा के तौर पर जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन कई जगह पर शादी करने के अलग-अलग नियम हैं।
लेकिन इसी देश में एक गांव ऐसा भी हैं जहां का हर मर्द पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता हैं और दोनों पत्नियां बहनों की तरह रहती हैं। ना तो कानून ही उन्हें सजा देता है ना ही शख्स की पत्नियां अपने अधिकार के लिए लड़ती हैं। बल्कि दोनों पत्नियां बहनों की तरह साथ रहती हैं। हम जिस गांव के बारे में बात कर रहे हैं, वो भारत के राजस्थान में बसा है।
राजस्थान के जैसलमेर में बसे रामदेयो गांव के हर युवक की दो पत्नियां है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये युवक शौक से 2 शादियां करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन शादियों के पीछे काफी पुराना रिवाज है। इस गांव में ऐसी मान्यता है कि जिस पुरुष ने एक शादी की है उसकी पत्नी गर्भधारण नहीं करती है और अगर ऐसा होता भी है तो सिर्फ बेटी को ही जन्म देती है।
यह भी पढ़ें: अवैध तरीके से लैब में बनाई जा रही कुत्तों की खास नस्ल, एक की कीमत 40 लाख!
इसी वजह से लोग दूसरी शादी भी करते हैं और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि हर पुरुष की दूसरी पत्नी को बेटा ही होता है। ऐसे में वंश का नाम आगे बढ़ाने के लिए मर्दों को दूसरी शादी करना जरुरी है। मगर सबसे हैरानी वाली बात यहां ये है कि जहां एक पत्नी अपने पति को किसी और के साथ बांटने को तैयार नहीं होती, वहीं इस गांव में दोनों सौतन बहनों की तरह साथ रहती हैं। यहां की महिलाओं ने भी इस परंपरा को अपनी किस्मत मान लिया है।
हालांकि अब गांव की नई पीढ़ी इस रिवाज से अलग हो रही है। नई जनरेशन के लोग इस रिवाज से अब अपना मुंह मोड़ने लगे हैं। आज के युवा का मानना है कि ये गैरकानूनी है और यही पत्नी कह रही हैं कि यह पुरुषों को दूसरी शादी करने का बहाना है। बात करें कानून की तो इस अजीबोगरीब परंपरा की वजह से ये गांव काफी मशहूर है, पुलिस को भी इस गांव के इस रीति-रिवाज की जानकारी है। इस रिवाज के चलते पुलिस न किसी को अरेस्ट करती है और न ही कोई कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में बज रहा भारत का डंका, आर्थिक संकट में श्रीलंका की मदद करने पर IMF चीफ ने की भारत की तारीफ