अजब गजब

एक ऐसा गांव जो है बेहद खूबसूरत लेकिन यहां नहीं रहता कोई इंसान, वजह बेहद हैरान करने वाली

इस गांव की खूबसूरती है सबसे अलग इसलिए बनाया गया था ये गांव यहां मौजूद हैं ये सुविधाएं
2 min read
May 02, 2019
village
एक ऐसा गांव जो है बेहद खूबसूरत लेकिन यहां नहीं रहता कोई इंसान, वजह बेहद हैरान करने वाली

नई दिल्ली: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई गांव ( village ) से दूर शहरों की तरफ आ रह है। रोजगार इसके पीछे एक बड़ी वजह है, लेकिन जब भी लोगों को मौका मिलता है वो गांव में जाकर सुकून के पल बिताते हैं। हालांकि, गांवों में अब भी बूढ़े-बुजुर्ग मौजूद हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे किसी गांव के बारे में सुना या देखा है जो है तो बेहद खूबसूरत, लेकिन यहां एक भी आदमी नहीं रहता। चौंकिए मत ये सच है।

दरअसल, इंग्लैंड ( England ) के विल्टशायर में सेलिसबरी मैदान पर कोपहिल डाउन नाम का एक गांव है। ये बेहद शानदार और खूबसूरत गांव है। बावजूद इसके यहां एक भी इंसान नहीं दिखता। इसके पीछे की वजह ये है कि इस गांव को ब्रिटिश आर्मी ने बनाया है। कोल्ड वॉर के समय में ब्रिटेन ( Britain ) की सेना ने ये गांव मॉक ड्रिल और प्रैक्टिस के लिए बनवाया था। इसे FIBUA नाम दिया गया जिसका मतलब है फाइटिंग इन बिल्ट अप एरियाज। इस गांव का निर्माण 1988 में शीत युद्ध के दौरान जर्मनी ( Germany ) के बाल्कल गांव की तर्ज पर बनाया गया था। यहां पिछले कुछ सालों में विस्तार किया गया। इसे गरीबों की बस्ती जैसा बनाया गया।

इसका निर्माण इसलिए किया गया ताकि इराक और अफागनिस्तान ( Afghanistan ) में सेना के मौजूदा ऑपरेशन को वहां से मिलते-जुलते इलाके में ट्रेनिंग का मौका मिले। इस गांव में आम आदमी की एंट्री बैन है। हालांकि, यहां की सुविधाओं का इस्तेमाल कुछ ब्रिटिश एयरसॉफ्ट इवेंट आयोजक और ऐतिहासिक पुनर्विकास सोसाइटियों द्वारा किया जाता है।

Updated on:
02 May 2019 03:05 pm
Published on:
02 May 2019 03:05 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते