अजब गजब

ये है दुनिया का सबसे महंगा पेड़, दिखने में छतरी जैसा कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

World Most Expensive Tree : दुनिया में एक से बढ़कर एक पेड़-पौधे हैं। कोई शानदार फूल देता है तो कोई मीठे फल। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे। जो दिखने छोटा और छतरी के आकार का है लेकिन कीमत करोड़ों में है।

2 min read
Jul 26, 2023

प्रकृति ने एक से बढ़कर एक चीजें इस संसार को दी हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अक्सर ही उनकी ओर आकर्षित हो उठते हैं। फिर चाहें वो नदी, तालाब, झरने हों या पेड़-पौधे जो खूबसूरत फूल देते हैं। अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिन्हें अपने घरों में पौधे लगाना काफी पसंद आता है। हालांकि इनकी सामान्य कीमत 50 से 100 रुपए तक की होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत ही करोड़ों में है। बेशक यह सुनकर आप हैरान होंगे लेकिन ये सच है।


2011 में 10 करोड़ में बेचा गया

बेशक पेड़ की करोड़ों रुपए की कीमत सुनकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि इस पेड़ में आखिर ऐसा क्या है। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे कीमती पेड़ का नाम पाइन बोनसाई है, जो जापान में पाया जाता है। साल 2011 में एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान इस पेड़ को 1.3 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। भारतीय रुपयों में यह कीमत 10 करोड़ के बराबर होती है।

800 साल तक होती है पेड़ की उम्र

पाइन बोनसाई पेड़ की खासियतें इसे दुनिया का सबसे कीमती पेड़ बनाती है। यह पेड़ मियाजिमा बौने देवदार पेड़ की प्रजाति का है, जिसकी लंबाई बहुत कम होती है। ऊंची पत्तियों वाले इस पेड़ का तना काफी मजबूत और घुमावदार होता है। बताया जाता है कि इसकी आयु 800 साल तक की होती है और यह देखने में काफी सुंदर लगता है।

यह भी पढ़े - दुनिया का सबसे अनोखा रेस्टोरेंट, जहां खाने के बाद कस्टमर्स को मिलती है सोने की सुविधा


मात्र 1 मीटर होती है इसकी लंबाई

छतरी के आकार के इस जापानी सफेद पाइन बोनसाई पेड़ की विशेषता बहुत ही शानदार है। जंगलों के पेड़ों की तरह इसमें तिरछा तना और मुड़ी हुई छाल दिखाई पड़ती है। यह शेप में किसी छतरी की तरह दिखाई देता है और इसकी लंबाई सिर्फ 1 मीटर है। इन सब के बावजूद भी यह सबसे कीमती पेड़ है।

यह भी पढ़े - भारत के 5 अजीबोगरीब गांव, कहीं हैं सिर्फ करोड़पति तो कहीं 50 साल से नहीं हुई शादी

Published on:
26 Jul 2023 03:46 pm
Also Read
View All