अजब गजब

दुनिया के इन देशों में नहीं एक भी पेड़, नाम जानकर आप भी होंगे हैरान

No Tree Country : आमतौर पर शुद्ध वातावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाने के लिए जागरूक किया जाता है। लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां एक भी पेड़ मौजूद नहीं हैं।

2 min read
Aug 05, 2023
there_is_not_a_single_tree_in_these_countries_of_the_world_know_the_name.jpg

जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी विकसित होती जा रही है, उतनी ही तेजी से दुनिया में पॉल्यूशन भी बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए प्रकृति के करीब रहना बहुत जरूरी हो गया है। जाहिर है कि इसलिए शहरों में ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। जिससे वातावरण शुद्ध हो सके। पेड़ों के अभाव में धरती का पोषण संकट में पड़ सकता है और बारिश के पानी की अवधि घट सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां एक भी पेड़ नहीं। आइए जानते हैं कि वह कौन से देश हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रीनलैंड जिसके नाम से ही पता चलता है कि यह हरा-भरा होगा वहां एक भी पेड़ नहीं हैं। यह सिर्फ नाम का ग्रीनलैंड है। इसके अलावा कतर और ओमान कुछ ऐसे देश हैं जहां पेड़ों की कमी होती है या उनका अभाव हो सकता है।

बता दें कि ग्रीनलैंड वास्तव में एक बड़ा द्वीप है, जो उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है। यह द्वीप बर्फीले मैदानों, बर्फदार पहाड़ों और ग्लेशियरों से घिरा हुआ है। इसका नाम ग्रीनलैंड रखा गया है क्योंकि यहां कोई रहता नहीं है और लोग आकर रहने लगें, इसी वजह से इसका नाम पेड़ ना होते हुए भी ग्रीनलैंड रखा गया है।

यह भी पढ़े - अनोखा रिवाज : यहां जिंदा लोग करते हैं भूतों से शादी, सालों से चल रही ये प्रथा

वहीं कतर की बात करें तो यह एक रेगिस्तानी देश है, जहां पेड़ों की कमी है। इसे मिट्टीले देश के रूप में जाना जाता है जिसमें तेल के भंडार होते हैं और मोतियों का उत्पादन होता है। प्राकृतिक वातावरण में पेड़ों की कमी होने के बावजूद लोग कतर में बड़े आराम से रहते हैं।

वहीं ओमान देश भी ऐसी जगह हैं, जहां पर पेड़-पौधों की कमी है। दशकों पहले, यहां वन क्षेत्रों का आकार 0.01% था लेकिन 1990 के बाद से वन क्षेत्रों का आकार 0.0% पर पहुंच गया है। हालांकि, अब लोग पेड़ों की संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - बार्बी का भूत ऐसा चढ़ा कि यहां पिंक कफन में बिकने लगी मौत! जानें पूरा मामला

Published on:
05 Aug 2023 02:30 pm