फैशन शो तो आपने कई देखे होंगे। कपड़ों से लेकर अन्य चीजों के प्रचार के लिए आमतौर पर फैशन शो आयोजित किए जाते हैं। खूबसूरत मॉडल्स इन चीजों को रैम्प वॉक के जरिए प्रस्तुत करते है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अनूठा फैशन शो वायरल हो रहा है। इसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है।
फैशन शो को लेकर जहन में जो पहली तस्वीर सामने आती है वो खूबसूरत मॉडल्स, चमचमाता रैम्प, जानीमानी हस्तियों से भरा ऑडिटोरियम और बेहतरीन म्यूजिक। लेकिन हम जिस फैशन शो की बात कर रहे हैं ऐसा फैशन शो ना तो आपने पहले कभी देखा होगा और ना ही सुना होगा। खास बात यह है कि इस फैशन शो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं हो रोक पाएंगे।
दरअसल अब जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है चीजों को पेश करने का अंदाज भी यूनीक होता जा रहा है।
कुछ अलग करने के चक्कर में कई बार चीजें बहुत अजीब या हास्यासपद हो जाती है। ऐसा ही कुछ एक फैशन शो में भी हुआ। जहां कपड़ों से ज्यादा फोकस प्रॉप्स पर किया गया है।
यहां ना तो आलीशान रैप था और ना ही खूबसूरत मॉडल और सेलेब्रिटीज की भरमार। ये फैशन शो अपने आप में कुछ अनोखा ही था। दरअसल इस फैशन शो को एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है। ट्विटर पर @DoctorAjayita के अकाउंट से इस फैशन शो का वीडियो साझा किया गया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हंस-हंस कर लोट-पोट हो गया।
यह भी पढ़ें - अजीब होटल! ना दीवार ना छत, रातभर जागने के लिए पैसे देते हैं गेस्ट
वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। दिखने में ये किसी बस्ती का लग रहा है जिसमें एक आदमी टूटी कुर्सी, पलंग, सीढ़ी, गेट, दरवाजा पहनकर ऐसे बलखाते हुए चला कि वायरल हो गया।
इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पहले नहीं देखा होगा ऐसा रैंप वॉक
अपनी डिजाइन का वीडियो डालने पर शायद ही किसी बड़े डिजायनर को इतने व्यूज इतनी जल्दी मिले हों, जितना ये अनोखा फैशन शो बंटोर रहा है। वीडियो कैप्शन दिया गया 'इन दिनों सबसे ज्यादा फैशन शोज।'
दरअसल जिस तरह से आजकल फैशन शो के नाम पर कुछ भी प्रदर्शनी में लगा दिया जाता है, उसी से प्रेरित शख्स ने अपने आसपास मौजूद हर कबाड़ का इस्तेमाल कर खुद को परफेक्ट मॉडल की तरह पेश किया।
यह भी पढ़ें - अफगानिस्तान के विनाशकारी भूकंप में खत्म हो गया पूरा परिवार, अब भी पालतू कुत्ता दरवाजे पर कर रहा इंतजार