अफगानिस्तान में पिछले हफ्ते आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। इस भूकंप में हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई। इस विनाशकारी भूकंप ने कई जिंदगियां तबाह कर दी। दर्दनाक हादसे में कई परिवार को खत्म हो गए। ऐसा ही एक परिवार भी इस हादसे में खत्म हो गया। लेकिन इस हादसे के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक डॉग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल ये डॉग इस उस परिवार को ढूंढता हुई टूटे फूटे घर के बाहर रोज आ जाता है, जिसके साथ वो रहता था। डॉग के ये वीडियो आपको भी एक बार के लिए भावुक कर देगा।