अजब गजब

फांसी पर लटकाने से पहले अपराधी के कान में क्या कहता है जल्लाद, यकीन नहीं होगा आपको

फांसी के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। फांसी का लीवर खींचने से पहले जल्लाद, अपराधी के कान में कुछ कहता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 4:55 PM IST
Feature image

जब भी हमारे देश में किसी को फांसी की सजा दी गई है, वह चर्चा में रही है। बता दें कि भारत में किसी जघन्य अपराध के बाद ही किसी अपराधी को फांसी दी जाती है। जब किसी को फांसी की सजा दी जाती है नियमों का पालन किया जाता है। फांसी देते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। फांसी की तैयारी पहले से ही कर ली जाती है।

तय दिन और तय समय पर ही अपराधी को फांसी लगाई जाती है, लेकिन फांसी लगाने के लिए भी कुछ नियम होते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है। फांसी देने में सबसे अहम भूमिका जल्लाद की होती है। जल्लाद ही अपराधी को फांसी पर लटकाता है। फांसी पर लटकाने से पहले जल्लाद अपराधी के कान में कुछ बोलता भी है।

नियमों का ध्यान रखना जरूरी
बिना नियमों का पालन किए किसी भी अपराधी कोे फांसी नहीं दी जा सकती। बता दें कि फांसी की रस्सी के साथ फांसी का समय, इसे देने की प्रक्रिया आदि पहले से ही तय होते है। इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। जब भी हमारे देश में किसी दोषी को फांसी दी जाती है, तो जल्लाद उसके कानों में कुछ बोलता है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरी जल्लाद अपराधी के कान में क्या कहता होगा।

लीवर खींचने से पहले अपराधी के कान में कहता है जल्लाद
फांसी पर लटकाने से पहले फांसी देने वाला जल्लाद अपराधी के कान मकें कुछ ऐसा कहता है कि आप भी आश्चर्य करेंगे। बता दें कि फांसी के दौरान जल्लाद चबूतरे से जुड़ा लीवर खींचता है। इस लीवर को खींचनेे से पहले वह अपराधी के कान में बोलता है ’मुझे माफ कर दो।’ इसके अलावा अगर अगर अपराधी हिन्दू होता है तो जल्लाद उसे ’राम-राम’ बोला जाता है। अगर अपराधी मुस्लिम है जल्लाद उसके कान में ’सलाम’ बोलता है।

यह भी कहता है जल्लाद
फांसी से पहले जल्लाद अपराधी के कान में और भी कुछ कहता है। जल्लाद, अपराधी से आगे कहता है कि हम क्या कर सकते हैं, हम हुकुम के गुलाम हैं। इतना कहकर जल्लाद फांसी का फंदा खींच देता है। बता दें कि फांसी के वक्त जेल अधीक्षक, जल्लाद, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और डॉक्टर मौजूद रहते है। अगर इन चारों में से अगर कोई एक नहीं रहता, तो फांसी की सजा रोक दी जाती है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर