विदेश

ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका में ही घिरे ट्रंप, 66% अमेरिकी जनता जंग के खिलाफ

Iran-US Israel War: ईरान के खिलाफ युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में ही घिर गए हैं। युद्ध के बारे में क्या सोचती है अमेरिकी जनता? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Mar 23, 2026
Donald Trump
Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। आज इस युद्ध का 24वां दिन है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में इस युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर हमले कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सीज़फायर के मूड में नहीं हैं और ईरान के खिलाफ जीत चाहते हैं। ईरान की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि वो इस युद्ध में नहीं झुकेगा।

युद्ध के बारे में क्या सोचती है अमेरिकी जनता?

हाल ही में एक अमेरिकी मीडिया चैनल ने युद्ध के बारे में एक सर्वे कराया है। इसमें उनसे पूछा गया कि वो ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बारे में क्या सोचती है? 66% अमेरिकी मानते हैं कि यह युद्ध सही नहीं है। ये लोग मानते हैं कि ईरान के खिलाफ युद्ध ज़रूरी नहीं था, बल्कि सिर्फ ट्रंप की इच्छा थी। वहीं 34% अमेरिकी मानते हैं कि युद्ध ज़रूरी था।

युद्ध से नाराज़ है ज़्यादातर अमेरिकी जनता

युद्ध की वजह से पेट्रोल-गैस की कीमत बढ़ रही है, जिससे ज़्यादातर अमेरिकी जनता नाराज़ है। युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस का संकट पैदा हो गया है जिससे कीमतें काफी बढ़ गई हैं। ईरान के खिलाफ हर दिन अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर बिलियन में खर्चा हो रहा है। जनता का मानना है कि इस युद्ध की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है और अगर युद्ध लंबा चला, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर टूट सकती है और देश में महंगाई बढ़ सकती है।

ट्रंप को नहीं है परवाह

ट्रंप को अमेरिका में तेल-गैस की बढ़ रही रही कीमत की परवाह नहीं है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर तेल-गैस की कीमत बढ़ती है, तो बढ़ने दो। उनका मानना है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से सही और ज़रूरी है। हालांकि उनको और उनके सहयोगियों को इस साल देश में होने वाले मिड-टर्म चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव