23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री – ‘ज़्यादा सावधानी बरतें’

ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। अमेरिकी नागरिकों को क्या दी गई है सलाह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 23, 2026

Advisory for Americans

Advisory for Americans (Photo - TravelGov on social media)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात काफी गंभीर हो गए हैं। इस युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल-गैस का गंभीर संकट भी पैदा हो गया है। आज इस युद्ध का 24वां दिन है, लेकिन अभी भी युद्धविराम के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध की वजह से विदेशों में रह रहे अमेरिकी और इज़रायली नागरिकों को काफी सावधानी से रहना पड़ रहा है। इसी बीच अब दुनियाभर के अमेरिकियों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है।

"ज़्यादा सावधानी बरतें"

ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए संकट के चलते दुनियाभर में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामले संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, "दुनियाभर के लिए चेतावनी: विदेश विभाग दुनिया भर में और विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में रहने वाले अमेरिकियों को ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह देता है। विदेश में रहने वाले अमेरिकियों को अपने नज़दीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा चेतावनियों में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने से यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं। मिडिल ईस्ट के बाहर सहित अमेरिकी राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान का समर्थन करने वाले समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों को या दुनियाभर में अमेरिका और/या अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं।"

"नवीनतम सुरक्षा चेतावनियाँ पाने के लिए अमेरिकी सरकार के विदेश विभाग के अमेरिकी नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स पर रजिस्टर करें या सोशल मीडिया पर @TravelGov को फ़ॉलो करें। यात्रा की योजना बनाते समय अपने गंतव्य के लिए जारी यात्रा परामर्श और विस्तृत जानकारी और सरकारी वेबसाइट पर उस स्थान से संबंधित उपलब्ध कोई भी हालिया चेतावनी ध्यान से पढ़ें।"

अमेरिकी दूतावासों को निशाना बना रहा है ईरान

अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ युद्ध में ईरान अमेरिकी दूतावासों को भी निशाना बना रहा है। युद्ध के दौरान अभी तक ईरान की तरफ से सऊदी अरब (Saudi Arabia) में रियाद (Riyadh), यूएई (UAE - United Arab Emirates) में दुबई (Dubai), कुवैत (Kuwait) में कुवैत सिटी (Kuwait City) और इराक (Iraq) में बगदाद (Baghdad) में स्थित अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War