विदेश

33 साल पहले महज 300 रुपये में खरीदा था इस नाम का डोमेन, एक झटके में बन गया 634 करोड़ का मालिक

मलेशिया के उद्यमी अर्सियान इस्माइल ने 1993 में मात्र 10 साल की उम्र में अपनी मां के क्रेडिट कार्ड से AI.com डोमेन 100 डॉलर में खरीदा था। 33 साल बाद यह डोमेन 70 मिलियन डॉलर (करीब 634 करोड़ रुपये) में बिक गया, जिससे वे एक झटके में करोड़पति बन गए।

2 min read
Feb 12, 2026
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- AI)

मलेशिया के एंटरप्रेन्योर एक झटके में 634 करोड़ का मालिक बन गए हैं। उन्होंने बचपन में एक डोमेन खरीदा था, जिसने उन्हें 33 साल बाद मालामाल बना दिया है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्सियान इस्माइल 1993 में जब 10 साल के थे तो अपनी मां के क्रेडिट कार्ड से AI.com का डोमेन 100 डॉलर (उस समय लगभग 300 रुपये) में खरीदा था । अब यह डोमेन 70 मिलियन डॉलर (लगभग 634 करोड़ रुपये) में बिका है।

ये भी पढ़ें

Elon Musk ने बदला Twitter का डोमेन, अब X.com का होगा इस्तेमाल

क्यों खरीदा था यह डोमेन?

फिनटेक मलेशिया के अनुसार, इस्माइल ने बचपन में यह कभी नहीं सोचा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना आएगा। उनके मुताबिक, यह शब्द इसलिए पसंद था क्योंकि उनके नाम के पहले अक्षर से मिलता था।

कई दशकों तक इस खरीदारी पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो। यह इंटरनेट का शुरुआती दौर था। लेकिन जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ग्लोबल इंडस्ट्री में फैला, AI.com चुपचाप दुनिया के सबसे कीमती डिजिटल एड्रेस में से एक बन गया।

2025 में हुई डील

इस्माइल ने अप्रैल 2025 में Crypto.com के CEO क्रिस मार्सजेलक को AI.com का डोमेन 634 करोड़ रुपये में बेच दिया। इसी तरह यह डोमेन अब तक का सबसे ज्यादा पब्लिकली डिस्क्लोज्ड कीमत में बिकने वाला डोमेन बन गया है।

पिछला रिकॉर्ड 2010 में बना था। उस समय CarInsurance.com 49.7 मिलियन डॉलर में बिका था। इस संबंध में मार्सजेलेक ने कहा है कि AI.com जैसा नाम पाना इसलिए जरूरी था ताकि यह पक्का हो सके कि AI की बढ़ती रेस में उनकी कंपनी 'कमोडिटी' में न बदल जाए।

100 मिलियन डॉलर तक का ऑफर

दिलचस्प बात यह है कि कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि जब इस्माइल ने 2025 में डोमेन बेचने के लिए रखा था, तो उन्हें 100 मिलियन डॉलर तक के ऑफर मिले थे।

फिर भी, उन्होंने 70 मिलियन डॉलर में डील पक्की की। हालांकि, इसकी वजह क्या रही, इस बारे में इस्माइल ने खुलकर नहीं बताया।

Published on:
12 Feb 2026 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर