
लेबनान समर्थित हिजबुल्लाह के लड़ाके। (फोटो- The Washington Post)
लेबनान समर्थित हिज्बुल्लाह ने आज इजराइली सेना के जवानों और उसके ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले। कुछ ही देर पहले उसने बताया कि उसके लड़ाकों ने रबा थलाथिन शहर में इजराइली तोपखाने के एक नए ठिकाने पर मिसाइलों से हमला किया।
उसने आगे कहा कि उसके लड़ाकों ने ऐनाटा शहर के ऊपर आसमान में एक इजराइली ड्रोन को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से मार गिराया।
इसके अलावा, बफ्ले शहर के ऊपर आसमान में एक इजराइली लड़ाकू विमान का मुकाबला भी किया। हालांकि, इनमें से किसी भी दावे पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना और हिज्बुल्लाह के बीच जोरदार झड़पें हुईं। पूरी दोपहर बार-बार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। समुद्र तट पर बसे एक शहर अल-मंसूरी में एक हवाई हमले में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
यह पहली बार नहीं है जब इस तटीय राजमार्ग को निशाना बनाया गया है। एक दिन पहले इसके बहुत करीब ही एक और गाड़ी पर हमला हुआ था।
वहीं, बिय्यादा में हिज्बुल्लाह और इजराइली सेना के बीच लड़ाई जारी है। इजराइली सैनिक बिय्यादा के ठीक ऊपर वाले इलाके में घुस गए हैं और वे उस शहर की सीमा पर पहुंच गए हैं।
हिज्बुल्लाह और इजराइली सेना के बीच जोरदार गोलीबारी हुई है। दोनों तरफ से ड्रोन और भारी तोपखाने का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वहीं, इजराइली की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि तेल अवीव के पास ईरानी हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।
मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा ने बताया कि उसने बनेई बराक में 14 घायल लोगों का इलाज किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि एक 11 साल लड़की की हालत गंभीर है और उसे मिसाइल के टुकड़ों से चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि 13 साल का एक लड़का और 36 साल की एक महिला को भी मिसाइल के टुकड़ों से चोटें आई हैं. उनकी हालत मध्यम है, जबकि बाकी 11 घायलों की हालत हल्की है।
Updated on:
01 Apr 2026 10:05 pm
Published on:
01 Apr 2026 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
