विदेश

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे 242 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच एयर इंडिया का एक विमान पूर्वी यूरोपीय देश से 242 भारतीयों को लेकर मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। उड़ान संख्या एआई 1946 देर रात करीब 11 बजकर 42 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। यूक्रेन से लौट कर लोगों ने खुशी जताई।

2 min read
Russia-Ukraine Crisis

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन और रूस विवाद गहराने के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का मिशन शुरू कर दिया है। बात दें कि मंगलवार को एयर इंडिया के जहाज AI1946 ने कीव से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक ये विमान दिल्ली में रात करीब 11:45 बजे पहुंचा। इस विमान से यूक्रेन में रहने वाले 242 भारतीयों को लाया गया। एयर इंडिया के विमान से भारत पहुंचने वाले लोगों को रिसीव करने के लिए उनके परिजन पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। आपको बता दें कि अभी 24 और 26 फरवरी को भी एयर इंडिया के विमान यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरेंगे। भारत से यूक्रेन के लिए 256 सीटों वाली बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ानें भेजी जाएंगी।

देर रात 11.45 बजे दिल्ली पहुंचा विमान
यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच एयर इंडिया का एक विमान पूर्वी यूरोपीय देश से 242 भारतीयों को लेकर मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। उड़ान संख्या एआई 1946 देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कीव में बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम करीब छह बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine crisis: रूस के कदम से दुनिया टेंशन में, यूक्रेन ने कहा- हम किसी से नहीं डरते, UN में भारत बोला- बातचीत से ही शांति संभव


देश पहुंचकर महसूस हुई राहत
यूक्रेन से लौट कर लोगों ने खुशी जताई। एक छात्र ने कहा कि वह मैं यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गया था। अपने देश पहुंचकर राहत महसूस कर रहे है। परिवार वालों को भी परेशानी हो रही थी अब वे ख़ुश हैं। एक अन्य छात्र ने कहा कि मैं सीमा क्षेत्र से बहुत दूर रह रहा था इसलिए वहां स्थिति सामान्य थी।

यह भी पढ़ें - अमरीका का दावा, पुतिन ने दे दिया हमले का आदेश, यूक्रेन को घेर रखा है डेढ़ लाख रूसी सैनिकों ने



अमेरिका ने रूस पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित किया। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही तनातनी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इस स्थिति का आकलन करते हुए हम कदम उठाने जा रहे हैं। दो रूसी वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान करते हुए बाइडेन ने कहा है कि रूस, पश्चिमी देशों के साथ और व्यापार नहीं कर पाएगा। हमारे पास कई कदम हैं जो उठाए जाने हैं।

Published on:
23 Feb 2022 06:48 am
Also Read
View All