Russia-Ukraine crisis : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कुछ दिनों से भारी तनाव चल रहा है। इस तनातनी के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राष्ट्र के नाम सम्बोधन ने दुनिया को चिंता में दाल दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी। साथ ही रुसी सेना को भी वहां भेज दिया। रूस के इस फैसले के चलते वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं। दोनों देशों के बीच भारी तनाव के बीच हालात से निपटने के लिए UNSC की आपात बैठक जारी है। UN में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम किसी से नहीं डरते हैं, लेकिन शांति चाहते हैं। वहीं, UN में भारत ने भी साफ तौर पर कहा कि बातचीत से ही शांति संभव है। उधर, अमरीका के तेवर जरूर सख्त हैं। अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के खिलाफ भारी नाराजगी जाहिर की है।