विदेश

Alaska Summit: अमेरिका के पूर्व राजदूत ने मीटिंग खत्म होते ही कहा, ‘जीत गए पुतिन, ट्रंप को मिला जीरो’

US Russia Alaska Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) बातचीत पर अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस ल्यूट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस समिट का सीधा फायदा पुतिन को मिला। पूर्व अमेरिकी NSA ने कहा कि मीटिंग में पुतिन जीत गए।

2 min read
Aug 16, 2025
America- Russia Alaska Summit (Image: X @WhiteHouse)

US Russia Alaska Summit: अमेरिका के अलास्का में हुई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) बातचीत पर अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस ल्यूट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में सीधे तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पुतिन का अंतरराष्ट्रीय अलगाव खत्म हो गया है। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बड़े मंच पर देखा गया। पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। रेड कार्पेट बिछा। अमेरिकी राष्ट्रपति की कार द बिस्ट की सवारी मिली। यह सब पुतिन के पक्ष में गया। उन्होंने कहा कि इसके बदले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ नहीं मिला। अमेरिका ने बहुत कम हासिल किया। हम अभी यूक्रेन में शांति समझौते के करीब भी नहीं हैं। बल्कि पहले की तुलना में और दूर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

America Russia Summit: ट्रंप और पुतिन की बातचीत खत्म, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जानिए दोनों नेताओं ने क्या कहा?

पुतिन की हुई जीत: पूर्व अमेरिकी NSA अधिकारी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बैठक में जीत का सेहरा पुतिन के सिर बंधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप को इस मीटिंग से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। जॉन ने कहा कि पुतिन ने संबंधों को फिर से स्थापित करने में काफी प्रगति की, जो उनका मकसद था। पुतिन ने अपने देश को प्रतिबंधों से बचा लिया और सीजफायर का सामना नहीं करना पड़ा। अमेरिका-रूस समिट को लेकर यूक्रेन को भी कुछ नहीं बताया गया। कुल मिलाकर पुतिन ने वह सब हासिल कर लिया, जो वह करना चाहते थे।

यूक्रेन की स्थिति मॉस्को के लिए खतरा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति मॉस्को की सुरक्षा के लिए एक बुनियादी खतरा है। हम इस बात से आश्वस्त हैं कि समझौते को स्थायी और दीर्घकालिक बनाने के लिए संघर्ष के सभी कारणों को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से सहमत हूं। जैसा कि उन्होंने आज कहा है कि स्वाभाविक रूप से यूक्रेन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति की बात का समर्थन करता है।

हम इसके लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, उससे हमें उस लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। हम उम्मीद करते हैं कि कीव और यूरोपीय राजधानियां इसे सकारात्मक रूप से समझेंगी और काम में कोई बाधा नहीं डालेंगी। वे प्रगति को बाधित करने के लिए किसी गुप्त सौदेबाजी का इस्तेमाल करके उकसावे की कार्रवाई करने की कोशिश नहीं करेंगी।

अलास्का के आसामान में B2 स्टील्थ बॉम्बर

समिट के दौरान अमेरिकी B-2 स्टील्थ बॉम्बर ने फाइटर जेट्स के साथ एंकरिज, अलास्का के ऊपर उड़ान भरी। यह उड़ान समिट के समय हुई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, दोनों नेताओं के बीच चल रही मीटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Published on:
16 Aug 2025 07:58 am
Also Read
View All

अगली खबर