विदेश

बकरीद पर नहीं दी जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखने वाले भैंसे की कुर्बानी, तारिक रहमान सरकार ने लिया फैसला

डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखने वाले अल्बिनो भैंसे ने बांग्लादेश में काफी लोकप्रियता बटोरी। इसी वजह से बकरीद पर उसकी कुर्बानी नहीं देने का फैसला लिया गया है।

2 min read
May 28, 2026
Albino 'Donald Trump' buffalo
डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला भैसा (Photo - Times of Israel)

बांग्लादेश (Bangladesh) में ईद-उल-अजहा जिसे भारत में बकरीद भी कहा जाता है, के अवसर पर एक दुर्लभ अल्बिनो भैंस, जिसे उसके सुनहरे-भूरे बालों की वजह से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) नाम दिया गया था, की कुर्बानी दी जानी थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जैसा लुक होने की वजह से इस Albino 'Donald Trump' Buffalo ने जमकर लोकप्रियता बटोरी। यह भैसा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और इसकी कुर्बानी रोकने की मांग उठाई जाने लगी। ऐसे में बांग्लादेश की तारिक रहमान (Tarique Rahman) सरकार के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद (Salahuddin Ahmed) के आदेश पर इस भैंस की कुर्बानी पर रोक लगा दी गई।

चिड़ियाघर भेजा

डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखने वाले भैंसे को बांग्लादेश की सरकार ने ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया। लोगों के बीच यह भैंसा काफी लोकप्रिय हो गया है ऐसे में वो बड़ी संख्या में दूर-दूर से इसे देखने के लिए चिड़ियाघर जा रहे हैं और इसके साथ तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

खास लुक ने बचाई जान

बांग्लादेश के जिया उद्दीन मृधा के फार्म पर पले इस सफेद भैंसे के सिर पर आगे की तरफ झुके हुए सुनहरे-भूरे बाल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जैसे खास लुक की वजह से ही इस भैंसे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए फ़ार्म पर भी गए। हालांकि जब उन्हें पता चला कि बकरीद पर भैंसे की कुर्बानी दे दी जाएगी, तो सोशल मीडिया पर इस पर रोक लगाने की मुहिम शुरू हो गई। देश-विदेश के लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की। इस भैंसे की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि सुरक्षा कारणों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों की भावनाओं और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए आखिरी समय में इस कुर्बानी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।

ग्राहक को लौटाया गया पूरा पैसा

डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाले भैंसे को जिस ग्राहक ने खरीदा था, उसे पूरा पैसा वापस लौटा दिया गया है। सरकार द्वारा ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में इसे भेजने के बाद अब चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने इस भैंसे के लिए खास शेड और देखभाल की व्यवस्था की है।

Updated on:
28 May 2026 08:22 am
Published on:
28 May 2026 08:11 am