विदेश

150 करोड़ में बिका अमेरिका का सिक्का, इसकी कीमत चवन्नी से भी कम

नवंबर 2025 में छपने बंद हो चुके अमेरिका के सेंट की नीलामी की गई है। इसमें 232 सेंट रखे गए थे, जो कि करीब 150 करोड़ की कीमत पर बिके हैं।

less than 1 minute read
Dec 18, 2025
अमेरिकी सेंट की नीलामी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका के एक सिक्के ने इतिहास रच दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी की यह सिक्का नीलामी के दौरान 150 करोड़ की कीमत में बिका है, जो कि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। यह सिक्का एक सेंट का है और इसकी कीमत एक पैसे के बराबर होती है, मतलब की इसकी वैल्यू एक चवन्नी से भी कम होती है। लेकिन इसके बावजूद यह सेंट अपनी कीमत से करोड़ों गुणा ज्यादा दाम में बिका है।

ये भी पढ़ें

87 की उम्र में बाप बना चीन का मशहूर पेंटर, पिछले साल ही की थी 50 साल छोटी लड़की से चौथी शादी

232 सेंट हुए निलाम

इस सेंट की छपाई इसी साल के नवंबर महीने में अमेरिकी सरकार ने हमेशा के लिए बंद कर दी है। जिसके बाद अब आखिरी बार छापे गए इन सिक्कों को नीलाम किया गया है। इस दौरान यूएस मिंट द्वारा आखिरी बार छापे गए 232 सेंट रखे गए थे। इसके पीछे अमेरिका में पेनी का 232 साल पूराना इतिहास है। 1793 में अमेरिका में पेनी की शुरुआत की गई थी। उस दौर में एक पैनी के बदले कैंडी और बिस्किट जैसी चीजें खरीदी जा सकती थी। सदियों तक पैनी अमेरिका में उपयोग में ली गई लेकिन बदलते समय के साथ इसकी कीमत लगातार गिरती गई।

24 कैरेट सोने से बने थे यह सिक्के

आखिर में जब इसे बंद किया गया तो नौबत यह थी कि इसे बनाने में जो लागत आती थी, इसकी कीमत उससे भी कम थी। इसी के चलते जहां एक तरफ इसकी छपाई बंद कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ यह एक लिमिटेड चीज बन गई। ऐसे में जब इन सिक्कों को नीलाम किया गया तो लोगों ने करोड़े रुपये देकर इन्हें खरीद लिया। इन सेंट की नीलामी में हर सेंट की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये लगाई गई। यह सिक्के 24 कैरेट सोने से बने हुए थे और इसके खरीदार को सिक्कों की ढलाई वाले सांचे भी साथ में दिए गए।

Published on:
18 Dec 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर