विदेश

सेना ने मार गिराए 100 से ज़्यादा आतंकी

Army Against Terrorists: नाइजीरिया की सेना का देश में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान के तहत सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
less than 1 minute read
Nigerian army
Nigerian army

आतंकवाद दुनियाभर में ही एक बड़ी और गंभीर समस्या है। आतंकवाद की वजह से इन देशों में न सिर्फ डर का माहौल बनता है, बल्कि हिंसक गतिविधियों में भी इजाफा होता है। अफ्रीकी देशों में भी आतंकवाद एक गंभीर समस्या है और पिछले कुछ साल में इन देशों में आतंकवाद काफी तेज़ी से बढ़ा है। इन देशों में नाइजीरिया (Nigeria) भी शामिल है। नाइजीरिया में आतंकवाद काफी बढ़ गया है और इसी वजह से देश की सेना अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान का लक्ष्य देश से आतंकवाद के साथ ही आतंकियों का भी सफाया करना है। हाल ही में नाइजीरिया को अपने इस अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है।

मार गिराए 100 से ज़्यादा आतंकी

नाइजीरिया की सेना ने रविवार को 100 से ज़्यादा आतंकी मार गिराए हैं। देश की थल सेना और वायु सेना ने एक साथ काम करते हुए आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी हासिल की। बुधवार को सेना की ही तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।

आतंकियों ने किया हमला, सेना ने किया पलटवार

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को आतंकियों ने नाइजीरियाई सेना की एक टुकड़ी पर हमला किया। ऐसे में सेना ने भी बहादुरी से आतंकियों का सामना किया। अलग-अलग तरफ से थल सेना और वायु सेना ने आतंकियों पर हमला किया और उन्हें उनके ठिकाने तक खदेड़ते हुए मार गिराया।

5 सैनिकों की मौत और 27 घायल

आतंकियों इस इस जंग में नाइजीरियाई सेना को भी नुकसान पहुंचा। आतंकियों से लड़ते-लड़ते नाइजीरिया के 5 सैनिक मारे गए और 27 घायल हो गए। हालांकि घायल सैनिकों की स्थिति गंभीर नहीं है। सेना की तरफ से इस जंग में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- सूडान में पैरामिलिट्री ने फिर किया लोगों पर हमला, 2 की मौत और 10 घायल



Updated on:
19 Sept 2024 05:00 pm
Published on:
19 Sept 2024 05:00 pm