विदेश

असीम मुनीर के अमेरिका जाने का मकसद हुआ पूरा, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है। असीम मुनीर के दौर के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है।
less than 1 minute read
Aug 12, 2025
Asim Munir
पाक सेना चीफ असीम मुनीर( Photo-ANI)

Pakistan Terrorism: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) के अमेरिका (America) जाने के मकसद का पता चल गया है। ट्रंप प्रशासन ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है। दरअसल, बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के नाक में दम कर दिया है। इसके बाद फील्ड मार्शल मुनीर ने बलूच विद्रोहियों के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर कड़े एक्शन लेने की मांग की।

BLA बीते कुछ दशकों से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी हिंसक आंदोलन चला रही है। बलूच विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तान क्षेत्र के खनिज संसाधनों के दोहन और स्थानीय बलूच समुदाय के साथ भेदभाव करती है।

कब हुआ था बलूच लिब्रेशन आर्मी का गठन

बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी का गठन 1970 के दशक में हुआ था। बलूचिस्तान के लोग आजादी के बाद से ही पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नागरिक उन्हें दोयम दर्जा का मानते हैं। साल 1973 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने भारत, इराक और सोवियत रूस पर बलूच विद्रोहियों को समर्थन देने के आरोप लगाए थे।

कश्मीर को बताया था गले की नस

असीम मुनीर ने अमेरिका में कश्मीर को फिर से पाकिस्तान के गले की नस बताया था। मुनीर ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में मौजूद है। पाकिस्तान उसका समर्थन करता है। साथ ही, मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी रणनीति से पाकिस्तान-भारत के बीच युद्ध टला। साथ ही, सिंधु नदी जल समझौता रद्द करने पर धमकी दी।

Updated on:
12 Aug 2025 07:48 am
Published on:
12 Aug 2025 07:48 am