विदेश

रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले में आई नई जानकारी, हमलावर ने खून से दीवार पर बनाया स्वास्तिक

रूस में भारतीय छात्रों पर हमला हुआ। हमलावर ने खून से दीवार पर स्वास्तिक का निशान बनाया। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Feb 08, 2026
रूस में भारतीय छात्रों पर हुआ हमला (Photo-IANS)

रूस में भारतीय छात्रों पर हमला हुआ है। इस घटना में 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस हमले को लेकर कहा कि बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक प्रांत के एक विश्वविद्यालय में आरोपी ने हॉस्टल में घुसकर कई छात्रों पर अचानक हमला किया। इस दौरान उसने कई छात्रों को निशाना बनाया और खुद को भी नुकसान पहुंचाया।

ये भी पढ़ें

विदेश में पढ़ रहे भारतीयों पर जानलेवा हमला! रूस के कॉलेज हॉस्टल में खूनी खेल

पुलिस अधिकारियों पर भी आरोपी ने किया हमला

रूसी सरकार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जब रूसी पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिस अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही हालत नाजुक है। पुलिस ने कहा कि हमलावर की उम्र सिर्फ 15 साल है। उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आरोपी हमले के दौरान नाजियों द्वारा किए गए होलोकॉस्ट का जिक्र कर रहा था। साथ ही, उसने खून से दीवार पर स्वास्तिक का निशान भी बनाया। जो नाजीवाद का प्रतीक है।

क्या था होलोकॉस्ट

होलोकॉस्ट द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के दौरान नाजी जर्मनी द्वारा आयोजित एक सुनियोजित, राज्य-प्रायोजित नरसंहार था, जिसमें लगभग 6 मिलियन यूरोपीय यहूदियों की हत्या की गई। यह एडॉल्फ हिटलर और नाजी पार्टी के नेतृत्व में हुआ, जो 1933 में सत्ता में आए थे। होलोकॉस्ट को "शोआ" भी कहा जाता है, जो हिब्रू में "विनाश" का अर्थ है।

Updated on:
08 Feb 2026 11:38 am
Published on:
08 Feb 2026 11:34 am
Also Read
View All

अगली खबर