विदेश

युद्ध में कूदा अजरबैजान! ईरानी ड्रोन ने एयरपोर्ट को बनाया निशाना, सरकार ने दी ‘बदले’ की चेतावनी

ईरानी ड्रोन हमले के बाद अजरबैजान ने तेहरान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी क्षेत्र से दागा गया एक ड्रोन नखिचवन में हवाई अड्डे की इमारत से टकराया है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे है, इसमें हवाई अ

2 min read
Mar 05, 2026
ईरान ने अजरबैजान के एयरपोर्ट को बनाया निशाना

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को लगातार छठे दिन ड्रोन और मिसाइल हमले जारी है। इजरायली सेना ईरान के खिलाफ कम से कम एक से दो सप्ताह तक अभियान चलाने की योजना बना रही है, जिसका लक्ष्य हजारों और सरकारी और सैन्य ठिकानों पर हमला करना है। यह योजना व्यापक बमबारी अभियान के कुछ दिनों बाद सामने आई है। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तक इजरायली वायु सेना ने कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से उसने ईरान में ठिकानों पर 5,000 से अधिक बम गिराए हैं।

ईरान ने अजरबैजान के एयरपोर्ट को किया टारगेट

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी ड्रोन हमले के बाद अजरबैजान ने तेहरान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी क्षेत्र से दागा गया एक ड्रोन नखिचवन में हवाई अड्डे की इमारत से टकराया है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे है, इसमें हवाई अड्डे से धुआं उठता नजर आ रहा है। दावा किया रहा है कि यह वीडियो एयरपोर्ट हमले का है।

हमले में दो नागरिक घायल

अजरबैजान ने बयान में कहा गया है कि हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के क्षेत्र से किए गए इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। हवाई अड्डे की इमारत को नुकसान पहुंचा और दो नागरिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले के बाद सरकार ने बदले की चेतावनी की है।

अब्बास में भीषण विस्फोटों की खबर

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में गुरुवार को भीषण विस्फोटों की खबर मिली। रिपोर्टों के अनुसार, ये विस्फोट रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रथम नौसैनिक क्षेत्र में बंदर-ए बहोनार के पास हुए। ईरान ने आधी रात के आसपास हमलों की एक नई लहर की सूचना दी है। पूर्वी तेहरान में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसके झटके राजधानी के कई हिस्सों में महसूस किए गए, हालांकि लक्षित क्षेत्रों का सटीक पता तुरंत नहीं चल पाया।

ईरान का दावा 150 शहरों पर हो चुके हैं हमले

कुर्द बहुल शहरों सनंदज, साक़ेज़ और बुकान में भी रात भर हमले हुए। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से अब तक देश भर के 150 से अधिक शहरों पर हमले हो चुके हैं। इस बीच, अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा है कि उसने इस क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमलों की 19वीं लहर शुरू की है।

ये भी पढ़ें

बेटा कर रहा पापा का इंतजार…ईरान के हमले में दो भारतीय की हुई मौत

Also Read
View All

अगली खबर