विदेश

बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी हुई सच, मच गई तबाही

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा को उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच हो चुकी हैं और अब तबाही के बारे में एक और भविष्यवाणी सच हो गई है।

2 min read
Apr 03, 2026
Baba Vanga

बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम सुनते ही मन में एक ही ख्याल आता है और वो है उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियाँ। बाबा वेंगा को इस तरह की भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है क्योंकि अब तक बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में बाबा वेंगा का अपनी भविष्यवाणियों की वजह से काफी नाम भी हो गया है और उनकी भविष्यवाणियाँ लोगों को डरा देती हैं और साथ ही टेंशन भी बढ़ा देती हैं। इस साल के लिए भी बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियाँ की हैं और कुछ महीने में ही उनकी कुछ भविष्यवाणियाँ सच भी हो चुकी हैं। अब बाबा वेंगा की एक और खतरनाक भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction) सच हो गई है।

ये भी पढ़ें

आरएसएफ ने अस्पताल पर दागा ड्रोन, 12 लोगों की मौत और 22 घायल

मच गई तबाही

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में तबाही मचेगी और ऐसा ही हो रहा है। ईरान-अमेरिका और इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से मिडिल ईस्ट में तबाही मच रही है। इस युद्ध की वजह से सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हो रहा है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लेबनान (Lebanon) में इज़रायली हमलों में भी 1,300 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हज़ारों लोग इस युद्ध की वजह से घायल हुए हैं। ईरान, इज़रायल, लेबनान और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमलों की वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई भी बाधित हुई है, जिससे संकट खड़ा हो गया है। अभी भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है और जब तक यह जारी रहेगा, तबाही का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने 2026 में मिडिल ईस्ट में युद्ध (Middle East War) की भी भविष्यवाणी की थी और वो भविष्यवाणी भी सच हो गई है।

कौन है बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा का नाम तो कई लोगों को पता है, पर कई लोग शायद यह नहीं जानते कि वह पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला थीं। बाबा सुनकर लोगों को लगता है कि वह एक पुरुष थे, लेकिन ऐसा नहीं है। बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें

‘हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित, होर्मुज स्ट्रेट पर चिंता की कोई बात नहीं’ – ईरान

Also Read
View All

अगली खबर