Baba Vanga’s Scary Prediction: बाबा वेंगा को उनकी डरावनी भविष्यवाणियों के लिए भी जाना जाता है। अब उनकी एक और डरावनी भविष्यवाणी लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है।
बाबा वेंगा (Baba Vanga) का जब भी ज़िक्र होता है, तब मन में सिर्फ एक ही ख्याल आता है और वो है उनकी डरावनी भविष्यवाणी। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियों ने दुनियाभर में लोगों को डराया है। इस डर की वजह है उनकी कुछ भविष्यवाणियों का सच साबित होना। अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले, पिछले कुछ साल में चीन का तेज़ी से हुआ विकास, 2025 में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी। अब बाबा वेंगा की और भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction) सामने आई है, जो काफी डरावनी है और इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 3797 में धरती से ज़िंदगी खत्म हो जाएगी। इससे धरती सुनसान हो जाएगी और धरती पर कोई भी इंसान नहीं बचेगा। इंसान इस सौरमंडल को छोड़कर दूसरे सौरमंडल में बस जाएंगे। बाबा वेंगा की अन्य भविष्यवाणी के अनुसार 5079 तक दुनिया खत्म हो जाएगी और इंसानों का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि पत्रिका इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता।
◙ बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में एक ऐसा युद्ध होगा, जिसका असर दुनियाभर पर हो सकता है। फिलहाल की स्थिति पर गौर करें, तो भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 26 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने के बाद से ही पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं भारत उस पर हमला न कर दे।
◙ 7 मई को आधी रात को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) लॉन्च करते हुए पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स की। भारत के हवाई हमलों में कई आतंकियों के मारे जाने की आशंका है।
◙ LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान पिछले कई दिनों से सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसके जवाब में भारत भी कार्रवाई कर रहा है। अब पाकिस्तान ने बॉर्डर के करीब भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले शुरू कर दिए हैं, जिन्हें भारतीय सेना नाकाम कर रही है। वहीं भारतीय सेना ने जवाब में लाहौर में पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है, रावलपिंडी स्टेडियम में भी धमाका किया है, कई आतंकी ठिकानों और एयरबेसों को नुकसान पहुंचाया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका बनी हुई है।
◙ 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीज़फायर का ऐलान हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों बाद इसका उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तानी हमलों को भारतीय सेना ने फिर नाकाम कर दिया, लेकिन इससे तनाव और बढ़ गया है।
◙ 12 मई को शाम 8 बजे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने देश की सेना, अर्द्धसेना, वैज्ञानिकों को सलाम करते हुए बताया कि कैसे 'पहलगाम आतंकी हमले' में मारे गए लोगों का बदला 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए लिया गया। पीएम मोदी ने बताया कि इस ऑपरेशन से भारत ने 100 से ज़्यादा आतंकियों का खात्मा किया। इसके बाद से पाकिस्तान के ड्रोन्स बॉर्डर से लगते कई भारतीय शहरों में देखे जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना मार गिरा रही है। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई स्थगित की गई है, खत्म नहीं और ज़रूरत पड़ने पर आतंकियों के खात्मे के लिए सेना को ज़रूरी कदम उठाने की पूरी छूट है।
◙ फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर चल रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध होगा या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। बाबा वेंगा एक महिला थी और 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी देखने की क्षमता खो दी थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- कायर निकला पाकिस्तान का आर्मी चीफ, ब्रह्मोस के धमाके से घबराकर बंकर में छिप गया था असीम मुनीर