
Asim Munir (Photo - IANS)
भारत (India) के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) से पाकिस्तान (Pakistan) में हड़कंप मच गया। भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उन्हें तनाह कर दिया, जिनमें 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए। भारत के हवाई हमलों से बौखलाकर पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में बॉर्डर के करीब शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सफल हमले किए और कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। भारत के इन हवाई हमलों में कुछ ऐसा हुआ जिससे पाकिस्तान का आर्मी चीफ भी घबरा गया।
भारतीय सेना ने जब 9 मई की रात जब रावलपिंडी के पास नूर खान एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) से जोरदार हमला किया तो पाकिस्तानी सेना के जिहादी जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) को बंकर में छुपना पड़ा था। भारत के घातक जवाबी हमले से डरकर मुनीर को रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय परिसर के बंकर में करीब तीन घंटे तक छिपे रहन पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के हमले के बाद खतरे को देखते हुए मुनीर को सेना की छावनी के खास और सुरक्षित घर में शिफ्ट किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया जिससे मुनीर को कोई नुकसान न पहुंचे। सुरक्षा विशेषज्ञों ने सूत्रों के हवाले से यह भी अटकलें लगाई गई हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत से पिटाई और अपनी रक्षा व्यवस्था की पोल खुलने के बाद मुनीर के परिचालन बेस को स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है।
पाकिस्तानी जनता में आर्मी चीफ मुनीर के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लोग मुनीर की नीतियों से खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना में भी मुनीर के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। कई सैनिक इस बात से खुश नहीं है कि मुनीर बड़बोलेपन और नीतियों की वजह से उन्हें भारत के खिलाफ तनाव की स्थिति को झेलना पड़ रहा है।
Updated on:
13 May 2025, 10:08 AM IST
Published on:
13 May 2025, 9:59 AM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.