विदेश

Earthquake: इंडोनेशिया में आए बैक-टू-बैक भूकंप, लोगों में मची खलबली

Indonesia Earthquakes: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच आज इंडोनेशिया में बैक-टू-बैक भूकंप आए।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के मामले बढ़ रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप आते हैं और कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और कई बार तो एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। ऐसे देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है, जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और कई बार एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 12 नवंबर को इंडोनेशिया में बैक-टू-बैक तीन भूकंप आए। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए तीनों भूकंपों की पुष्टि की।

पहला भूकंप केंदारी (Kendari) से 126 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर आया।

दूसरा भूकंप केंदारी से 135 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर आया।

तीसरा भूकंप टर्नेट (Ternate) से 135 किलोमीटर वेस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंपों की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर, दूसरे भूकंप की गहराई 10.2 किलोमीटर और तीसरे भूकंप की गहराई 17.8 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।

लोगों में मची खलबली

इंडोनेशिया में आज आए तीनों भूकंपों से खलबली मच गई। पहले दो भूकंप आसपास ही आए और वो भी कुछ मिनटों के अंतराल में। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप के बैक-टू-बैक झटके महसूस हुए। वहीं तीसरा भूकंप अलग जगह आया और इस वजह से उस भूकंप के प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भी झटका महसूस हुआ, जिससे लोग चिंतित हो गए। हालांकि इन तीनों भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- ईरान में यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत और 42 घायल

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले कुछ समय में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- भारत समर्थक मार्को रूबियो बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री, डोनाल्ड ट्रंप की पहली पसंद



Also Read
View All

अगली खबर