विदेश

यूएई पर ईरान के हमले के बाद बहरीन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

Bahrain Declares Emergency: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यूएई पर ईरान के हमले के बाद बहरीन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
May 05, 2026
State of Emergency in Bahrain
State of Emergency in Bahrain

यूएई (UAE) पर ईरान (Iran) के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। देर रात ईरान ने यूएई पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया, जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए। ऐसे में मामले की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए बहरीन (Bahrain) में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

बहरीन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का यह कदम क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए सुरक्षा को मज़बूत करने और संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाया गया है।

बहरीन ने की ईरान से अपील

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के बाद बहरीन की सरकार ने ईरान से अपील की कि वो हमले न करे और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे। गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध के दौरान ईरान ने बहरीन पर कई हमले किए थे, जिससे बहरीन को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान अमेरिकी नेवी के पांचवें बेड़े की रणनीतिक स्थिति के कारण बहरीन को लगातार ईरानी मिसाइलों और ड्रोन अटैक्स का सामना करना पड़ा। बहरीन सरकार नहीं चाहती कि फिर से ऐसा हो और इसलिए उसने ईरान से हमले न करने की अपील की है।

Updated on:
05 May 2026 09:01 am
Published on:
05 May 2026 08:33 am
Also Read
View All
बिल गेट्स ने कबूले 3 अफेयर, कहा- ‘एपस्टीन ने इन्हें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की’

यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: फ्रांस में में टूटे रिकॉर्ड, ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस का गार्ड समारोह रुका, हीटवेव ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

परमाणु हथियार को लेकर ईरान का दो टूक, कहा- अमेरिकी डील से पहले न्यूक्लियर ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देंगे

रूस में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, जिस तेल रिफाइनरी को यूक्रेन ने किया तबाह, उससे क्या-क्या हुआ असर?

इजरायल ने फिर किया लेबनान का बड़ा हमला: हवाई अटैक में एसयूवी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की दर्दनाक मौत