विदेश

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर, पिछले दो हफ्तों में 55 लोगों की मौत

Bangladesh Floods: बांग्लादेश में बाढ़ कहर बरपा रही ही। देश में बाढ़ से पिछले दो हफ्तों से बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है और इससे लोगों की जान पर भी बन आई है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2023
Bangladesh Floods

कहते है कि मौसम का मिज़ाज भी बड़ा ही अजीब होता है, कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। आज के इस समय में मौसम अक्सर ही अलग-अलग करवटें लेता रहता है। और मौसम की मार कई जगहों पर ऐसी पड़ती है कि लोगों की जान पर बन आती है। ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में भी देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश में जहाँ कुछ हफ्तों पहले भीषण गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल थे, अब देश के कई हिस्सों में खतरनाक बाढ़ कहर बरपा रही है। पिछले दो हफ्तों से बांग्लादेश के साउथईस्ट में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है।


अब तक करीब 55 लोगों की मौत

बांग्लादेश में पिछले दो हफ्तों से मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से साउथईस्ट क्षेत्र में हालात खराब हो गए हैं। बाढ़ की वजह से अब तक अगस्त में करीब 55 लोगों की मौत हो चुकी है।


दस लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

बांग्लादेश में पिछले दो हफ्तों से मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से साउथईस्ट में दस लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से बांग्लादेश में जगह-जगह लैंडस्लाइड के मामले भी देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में होटल पर हवाई हमला, 3 लोगों की मौत और 7 घायल

कई घर और इमारतें जलमग्न, यातायात के साथ दूसरी कई व्यवस्थाएं ठप्प

साउथईस्ट बांग्लादेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई घर और दूसरी इमारतें, दुकानें, ऑफिसेज आदि जलमग्न हो गए हैं। इस वजह से यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है। लोगों को कहीं भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दूसरी कई व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें- PTI का गंभीर आरोप, कहा - 'इमरान खान को अटक जेल में दिया जा रहा है जहर'

Published on:
14 Aug 2023 05:45 pm
Also Read
View All