विदेश

Big Accident: भूस्खलन से नदी में गिरीं दो बसें, तेज बहाव में बह गए 63 यात्री, 7 भारतीयों की मौत 

Big Accident: ये दोनों बसें काठमांडू जा रहीं थीं। जो भारी भूस्खलन के चलते ये दोनों बसें सड़क किनारे बह रही नदी त्रिशूली में गिर गईं।
2 min read
Big Accident in Nepal Two buses fell into river due to landslide 63 people swept away Including 7 Indians
Nepal landslide

Big Accident in Nepal: नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां लगातार बारिश से हुए भूस्खलन के चलते दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में लगभग 65 यात्री सवार थे। जो नदी में बह गए। सिर्फ 2 बचने में कामयाब रहे। इनमें 7 भारतीयों की मौत हो गई है। नदी में बहे यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal Prachand) ने दुख जताया है।

PM प्रचंड ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने हादसे में दुख जताया है। उन्होंने ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।"

नेपाल के चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यहां लगातार हो रही है जिससे रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में समस्याएं आ रही हैं। हालांकि फिर भी टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 

कब हुआ हादसा 

पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े 3 बजे नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क पर हुआ। निजी कंपनी की एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस में 41 लोग सवार थे। ये दोनों बसें काठमांडू जा रहीं थीं। जो भारी भूस्खलन के चलते ये दोनों बसें सड़क किनारे बह रही नदी त्रिशूली में गिर गईं। जिसके तेज बहाव में सभी यात्री बह गए। हालांकि, गणपति डीलक्स में सवार 2 यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे।

Updated on:
12 Jul 2024 10:34 am
Published on:
12 Jul 2024 10:34 am