Russia: बता दें कि पुतिन की एक बेटी कतेरीना टेक एग्जिक्युटिव हैं और रूस की डिफेंस इंडस्ट्री में काम करती हैं लेकिन ये कितना सीक्रेट तरीके से काम करती हैं ये किसी को नहीं पता है। वहीं मारिया सरकार को रिफंड लाने का काम करती हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) की निजी जिंदगी कई रहस्यों से भरी पड़ी है। उनके घर-परिवार को लेकर आए दिन कोई ना कोई सनसनीखेज चर्चाएं होती रहती है। ऐसी ही एक चर्चा है पुतिन की बेटियों की…जी हां व्लादिमिर पुतिन की बेटियां, जिनके बारे में उन्होंने आज तक सार्वजनिक तौर पर कभी कुछ नहीं कहा, ना इस बात को माना। फिर भी, रूस की कई एजेंसियां और कई मीडिया रिपोर्ट्स इस बात के सबूत लाती रहती हैं। हालांकि पुतिन ने अभी तक किसी भी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें पुतिन (Vladimir Putin Daughters) की इन बेटियों के लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
रूस (Russia) की एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की दो सीक्रेट बेटियां (Vladimir Putin Daughters) है। एक का नाम कतेरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova) है और दूसरी का नाम मारिया वोरोन्त्सवा (Maria Vorontsova) है। व्लादिमिर पुतिन ने आज तक इन लड़कियों के बारे में कभी किसी को नहीं बताया है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये दोनों लड़कियां रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बेटियां हैं। इन्हें बहुत ही गुप्त तरीके से रखा जाता है। यहां तक कि पुतिन के करीबी उच्चाधिकारियों के अलावा कोई ये नहीं जानता कि ये लड़कियां आखिर रहती कहां हैं। लेकिन ये दोनों लड़कियां पहली बार किसी मंच पर सार्वजनिक तरीके से दिखाई दी हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब शायद व्लादिमिर पुतिन ने अपनी इन सीक्रेट बेटियों को सार्वजनिक जीवन में एंट्री दे दी है।
बता दें कि पुतिन की एक बेटी कतेरीना टेक एग्जिक्युटिव हैं और रूस की डिफेंस इंडस्ट्री में काम करती हैं लेकिन ये कितना सीक्रेट तरीके से काम करती हैं ये किसी को नहीं पता है। वहीं मारिया सरकार को रिफंड लाने का काम करती हैं। व्लादिमिर पुतिन की दोनों बेटियां, मारिया वोरोंत्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा, सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एक प्रमुख आर्थिक मंच पर देखी गईं। मारिया ने जैव विविधता पर एक पैनल चर्चा में भाग लिया, जबकि कतेरीना ने रूस की तकनीकी संप्रभुता पर चर्चा की। ये पहली बार था जब दोनों आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।