विदेश

Video: ब्राजील में लाइव कैमरे के सामने रिपोर्टर से लूटपाट, हथियारबंद हमलावर ने पीछा कर गोली चलाई

Brazil live reporter attack: ब्राजील में एक महिला रिपोर्टर लाइव कवरेज के दौरान लूट का शिकार हो गई। लुटेरे ने मोबाइल छीनने के बाद पीछा किया और फायरिंग कर दी।

less than 1 minute read
Aug 01, 2025
ब्राजील में लाइव कैमरे के सामने रिपोर्टर से लूटपाट और हमला। (फोटो: सोशल मी​डिया से स्क्रीन शॉट.)

Brazil live reporter attack : ब्राजील में टीवी गैज़ेटा (TV Gazeta) नामक न्यूज चैनल की एक महिला पत्रकार ब्रुना जिमेनेस (Bruna Jimenes) जब लाइव कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थी और अकेली रह गई कि तभी एक युवक ने झपट्टा मार कर उसका मोबाइल ले लिया, इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसका पीछा कर उस पर गोली (Brazil live reporter attack ) भी चलाई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। उस वक्त यह घटना ब्राजील के लाइव टीवी प्रोग्राम में प्रसारित हो रही थी। वीडियो में नजर आ रहा ​है कि एक शख्स ने उस महिला को लूट लिया, जबकि दूसरा हथियारबंद आदमी उसके पीछे-पीछे भाग रहा था। जब घटनास्थल पर फायरिंग (journalist shot in Brazil) हुई तो माहौल और खतरनाक हो गया। फायरिंग के कारण लोग खौफजदा हो गए। वीडियो पुराना लग रहा है, लेकिन अब यह वायरल हो गया है।

पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठे

यह घटना दिखाती है कि सुरक्षा के बिना कोई भी पत्रकार कितना असुरक्षित हो सकता है, खासकर जब वह लाइव कवरेज कर रहा हो। यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा और अपराध को भी उजागर करता है।

एक अहम सुबूत साबित : पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई

इस वीडियो की खासियत यह है कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक अहम सुबूत साबित हो सकती है।

पूरी मीडिया फ्रीडम और सुरक्षा पर हमला

दुनिया भर के पत्रकारों का कहना है कि यह हमला केवल एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि पूरी मीडिया फ्रीडम और सुरक्षा पर हमला है। ऐसे मामलों से देश में पत्रकारिता के माहौल पर भी असर पड़ता है।

Also Read
View All