विदेश

ईरान में यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत और 42 घायल

Iran Bus Accident: ईरान में सोमवार रात को यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 1:32 PM IST
Accident
Bus accident in Iran

दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं न कहीं अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। इसी तरह का एक हादसा अब ईरान (Iran) में हुआ है। ईरान के कुर्दिस्तान (Kurdestan) प्रांत में कोरवेह काउंटी (Qorveh County) में सोमवार रात को लोकल समयानुसार करीब 8 बजकर 40 मिनट पर यह हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में 46 यात्री थे।

4 लोगों की मौत

ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में कोरवेह काउंटी में हुए इस बस एक्सीडेंट में 4 यात्रियों की मौत हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाय गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

42 लोग घायल

इस हादसे में बस में सवार अन्य 42 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भारत समर्थक मार्को रूबियो बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री, डोनाल्ड ट्रंप की पहली पसंद

मामले की जांच हुई शुरू

लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सड़क फिसलन भरी थी और बस की स्पीड काफी ज़्यादा थी, जिस वजह से बस पलट गई और एक्सीडेंट हो गया। हालांकि जांच अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हवा हुई बेहद जहरीली, पंजाब में 1.1 करोड़ बच्चे खतरे में

Updated on:
12 Nov 2024, 1:32 PM IST
Published on: