विदेश

कनाडा ने भारत को बताया विदेशी खतरा

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद अभी भी थमा नहीं है। इसी बीच कनाडा ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2024, 11:12 AM IST
pm_modi_and_trudeau_1.jpg
PM Narendra Modi and Justin Trudeau

भारत (India) और कनाडा (Canada) में निज्जर हत्याकांड को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है, पर इसी बीच कनाडा ने अब एक नया राग छेड़ दिया है। कनाडा ने अब भारत को एक विदेशी खतरा बताया है। यह आरोप कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने अपनी रिपोर्ट में लगाया है। पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) शासन में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत संभावित रूप से उनके चुनावों में हस्तक्षेप कर सकता है। कनाडा की राजनीति में दखल देने के आरोपों का सामना कर रहे चीन (China) और रूस (Russia) के साथ अब भारत पर पहली बार कनाडा के चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगा है।


डिक्लासीफाइड दस्तावेजों में आया नाम

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा के सार्वजनिक किए गए डिक्लासीफाइड दस्तावेज से पता चलता है कि भारत को कनाडाई चुनावों में 'विदेशी हस्तक्षेप के खतरे' के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ एक पूरी तरह सुनियोजित रणनीति की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई सार्वजनिक किए गए अवर्गीकृत दस्तावेजों में लगभग तीन पृष्ठ भारत को समर्पित थे, हालाकि एक वाक्य को छोड़कर उन्हें पूरी तरह से संशोधित किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि भारत विदेशी हस्तक्षेप गतिविधियों में संलग्न है।


भारत की तरफ से अब तक नहीं आई प्रतिक्रिया सामने

कनाडा के आरोप पर भारत सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान और बुशरा बीबी को एक और जोर का झटका, गैर इस्‍लाम‍िक शादी के लिए मिली 7 साल की सज़ा

Published on: