विदेश

भारत के खिलाफ नशीली साजिश! किताब-खिलौनों के ज़रिए कनाडा के माफिया भेज रहे हैं देश में ड्रग्स

Drug Conspiracy Against India: भारत के खिलाफ कनाडा के माफिया नशीली साजिश कर रहे हैं। हाल ही में इसका भंडाफोड़ हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 12:33 PM IST
drugs_with_books.jpg
Drugs in books

अक्सर ही दूसरे देशों में बैठे लोग भारत (India) के खिलाफ के खिलाफ साजिश करते हैं जिससे देश और देशवासियों को नुकसान पहुंचाया जा सके। इस तरह की साजिशों का अक्सर ही भंडाफोड़ भी होता है। हाल ही में भारत के खिलाफ ऐसी ही एक साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। यह नशीली साजिश (Drug Conspiracy) है जिसे कनाडा (Canada) से ऑपरेट किया जा रहा है। नशीली साजिश पढ़कर मन एक ही दिशा में जाता है और वो है ड्रग्स। कनाडा से चलाए जा रहे ड्रग्स रैकेट के तहत भारत में ड्रग्स भेजे जा रहे हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है।


कौन भेज रहा है ड्रग्स?

जानकारी के अनुसार कनाडा से माफिया भारत में नशीली साजिश के तहत ड्रग्स भेज रहे हैं। इस साजिश का मकसद भारत के युवाओं को भटकाना है और देश की स्थिति खराब करना है।

कैसे भेजे जा रहे हैं ड्रग्स?

कनाडा के माफिया किताबों और खिलौनों के ज़रिए भारत में ड्रग्स भेज रहे हैं। किताबों के पेज को ड्रग्स से बनाया जा रहा है। बाद में इन पेजों को क्रश करके ड्रग्स में वापस बदल लिया जाता है। वहीं खिलौनों में भी इसी तरह छिपाकर ड्रग्स भेजे जा रहे हैं। इस तरह से ड्रग्स भेजने के पीछे वजह यह है कि किसी को भी इस पूरी साजिश के बारे में शक न हो।


साजिश का हुआ भंडाफोड़

कनाडा के माफियाओं के किताबों और खिलौनों के ज़रिए भारत में ड्रग्स भेजने की साजिश का भंडाफोड़ गुजरात पुलिस ने कर दिया है। अहमदाबाद में गुजरात पुलिस की साइबर यूनिट ने इस ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया और अहमदाबाद के कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए।

जांच हुई शुरू

इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। माफियाओं का मकसद देश की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई को बूस्ट करना था जिससे युवाओं को बिगाड़ा जा सके। ऐसे में गुजरात पुलिस के रडार पर ऐसे लोग भी हैं जो ड्रग्स मंगाते हैं।

Published on: