1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़, शहर में लगी इमरजेंसी

New York Floods: न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश की वजह से हालात खराब हो रहे हैं। शहर में बाढ़ आ गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Sep 2023, 10:49 AM IST

new_york_floods.jpg

Floods in New York

मौसम कब पलटी मार ले, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ अमेरिका (United States Of America) के न्यूयॉर्क (New York) में देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क में मौसम का मिज़ाज अचानक से बदल गया है और शहर में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। इस वजह से न्यूयॉर्क में बाढ़ आ गई है। सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं, न्यूयॉर्क के पास के कुछ अन्य शहरों जैसे लॉन्ग आइलैंड (Long Island) और हडसन वैली (Hudson Valley) में भी बाढ़ आ गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


बाढ़ से स्थिति खराब

न्यूयॉर्क में बाढ़ से स्थिति काफी खराब हो गई है। जगह-जगह पानी भर गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल्स तक में पानी भर गया है। यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने और काम पर जाने में मुश्किल हो रही है।


लगी इमरजेंसी

मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते न्यूयॉर्क में स्थिति के खराब होने की वजह से न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल (Kathy Hochul) ने एक बड़ा फैसला लिया है। कैथी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड और हडसन वैली में इमरजेंसी लगा दी है। कैथी ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए भी कहा है। साथ ही उन सड़कों पर जहाँ बाढ़ की वजह से पानी भरा हुआ है, वहाँ ट्रैवल न करने की सलाह दी है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में लाइव टीवी पर हंगामा, इमरान खान और नवाज़ शरीफ के समर्थकों में हुई मारपीट