1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में लाइव टीवी पर हंगामा, इमरान खान और नवाज़ शरीफ के समर्थकों में हुई मारपीट

Fight On TV In Pakistan: पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक अनबन अभी भी थमी नहीं है। हाल ही में इस बात का एक और उदाहरण मिला जब लाइव टीवी पर इमरान खान और नवाज़ शरीफ के समर्थक आपस में भिड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Sep 2023, 6:14 PM IST

afnan_ullah_khan_and_sher_afzal_fight.jpg

Afnan Ullah Khan and Afzal Khan Marwat fight on TV

पाकिस्तान में पिछले करीब 17 महीने से चल रही राजनीतिक अनबन अभी भी खत्म नहीं हुई है। इमरान खान के पीएम पद से छुट्टी होने के बाद शहबाज़ शरीफ को यह पद सौंपा गया। हालांकि इमरान को हटाया जाना उनके समर्थकों को पसंद नहीं आया। शहबाज़ ने पीएम बनकर अपने बड़े भाई और पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज़ शरीफ का भी समर्थन किया। ऐसे में बात इमरान बनाम नवाज़ और शहबाज़ तक आ गई, जिससे इन दोनों पक्षों के समर्थक भी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए। अक्सर ही दोनों पक्षों के समर्थकों में झड़प होती रहती है, पर हाल ही में मामला लाइव टीवी तक पहुंच गया। लाइव टीवी पर एक प्रोग्राम के दौरान इमरान और नवाज़ के दो समर्थकों में मारपीट हो गई।


आपस में भिड़े अफनान उल्लाह खान और शेर अफजल खान मारवात

हाल ही में पाकिस्तान में लाइव टीवी पर बुधवार को एक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस प्रोग्राम में नवाज़ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का से सीनेटर अफनान उल्लाह खान शामिल हुआ। वहीं इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से जुड़े शेर अफजल खान मारवात, जो पेशे से वकील भी है, को इस प्रोग्राम पर बुलाया गया। यह एक डिबेट प्रोग्राम था, जिसे टीवी होस्ट जावेद चौधरी के न्यूज शो कल तक के दौरान दिखाया जा रहा था।

इस दौरान सीनेटर अफनान ने इमरान पर गंभीर आरोप लगाए। इससे अफजल को गुस्सा आ गया और उसने अफनान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे को गालियाँ देने से भी पीछे नहीं हटे। किसी तरह न्यूज़ रूम में मौजूद दूसरे लोगों ने अफनान और अफजल को अलग किया और मामला शांत हुआ।

दोनों की मारपीट के वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


मारपीट के बाद अफनान ने फिर साधा इमरान पर निशाना

मारपीट के बाद अफनान ने अपने सोशल मीडिया पर एक बार फिर इमरान पर निशाना साधा। अफनान ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए खुद को नवाज़ का सिपाही और अहिंसा में विश्वास रखने वाला व्यक्ति बताया और कहा कि मारवात ने उस पर हमला किया। इस मामले को अफनान ने पीटीआई और इमरान के लिए एक सबक बताया और कहा कि वो कभी भी शेप में नहीं आएंगे और न ही बड़े और ब्लैक सनग्लासेज़ पहनेंगे। अफनान ने इस लाइन से इनडायरेक्टली यह कहा कि इमरान और उनकी पार्टी फिर से कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे।


यह भी पढ़ें- मातम के बीच चमत्कार! 114 लोगों को मारने वाली इराक की जानलेवा शादी में ज़िंदा बचे दूल्हा-दुल्हन