
US-Iran War Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते जब से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी चालू हुई है, तब से इस स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते एक बार फिर से होर्मुज में माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
इस घटना की जानकारी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने दी है। उसने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की रिपोर्ट मिली है। UKMTO ने बताया कि यह हमला इतना घातक था कि इसके बाद जहाज में आग लग गई और जहाज बेकाबू होकर पानी में बहने लगा। इस घटना में दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। हालांकि, UKMTO का कहना है कि बाकी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुड में होने वाले ये हमले नए नहीं है। इस महीने पिछले दो हफ्तों में करीब 5 बार गुजरने वाले जहाजो को निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले 21 सितबंर को एक तेल टैंकर पर हमला किया गया था। उसमें चालक दल सुरक्षित रहा था। इसके अलावा 18 और 16 सितंबर को भी जहाजों को निशाना बनाया गया था। वहीं, 13 सितंबर को एक पूरी तरह तेल से लदे टैंकर पर हमले के बाद भीषण आग लग गई थी।
UKMTO के अनुसार, संबंधित अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं और इससे पर्यावरण पर किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इस घटना के बाद एजेंसी ने जहाजों को इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना UKMTO एजेंसी को देने की बात है।
होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमले ईरान और अमेरिका की नाकेबंदी के बाद हुए हैं। इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने होर्मुज की खाड़ी को फिर से खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कूटनीति का रास्ता अपनाएं न कि स्ट्रेट के लिए सौदेबाजी करें। आगे उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध की वजह से दुनिया भर में भोजन और दवाओं की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे उन आम लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है, जिनका इस जारी संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।