विदेश

चाड में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 145 लोगों की मौत

Chad Floods: चाड में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। इस वजह से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 145 हो गई है।
less than 1 minute read
Floods in Chad
Floods in Chad

भारत (India) ही नहीं, कई अन्य देशों में भी इस समय मूसलाधार बारिश ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। इन देशों में बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन चुकी है क्योंकि बारिश की वजह से बाढ़ ने भी हाहाकार मचा दिया। अफ्रीकी देश चाड (Chad) में भी कुछ ऐसा ही हाल ही। चाड के कई हिस्सों में जून से अब तक हुई भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने काफी कहर बरपाया है।

अब तक 145 लोगों की मौत

चाड के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से अब तक 145 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ से चाड के सभी 23 प्रांत प्रभावित हुए हैं।

9 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

चाड में बाढ़ की वजह से सभी 23 प्रांतों के 9 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चाड में 9,64,000 लोग बाढ़ की वजह से प्रभवित हुए हैं, जिनमें से कई लोग बेघर भी हो गए हैं।

70 हज़ार से ज़्यादा घर हुए तबाह

चाड में बाढ़ की वजह से 70 हज़ार से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। इतना ही नहीं, 2,51,000 हैक्टेयर से ज़्यादा खेत जलमग्न हो गए हैं और 29,000 से ज़्यादा मवेशी बह गए हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: रूस में फिर भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.0 तीव्रता

Updated on:
30 Aug 2024 11:55 am
Published on:
30 Aug 2024 11:55 am