18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Earthquake: रूस में फिर भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.0 तीव्रता

Earthquake: रूस में फिर भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.0 तीव्रता

Russia Earthquake: रूस में आज एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Aug 2024, 4:49 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। हर दिन, कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। आज, शुक्रवार, 30 अगस्त को आए भूकंपों में रूस (Russia) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 रही। यह भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) से 117 किलोमीटर ईस्ट में आया। रूस के इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में कई भूकंप आए हैं। भारतीय समयानुसार रूस में आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर यह भूकंप आया। रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

रूस में आज आए भूकंप की गहराई 27.9 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ आसपास के कई इलाकों में लोगों को तेज़ झटका महसूस हुआ। कई इमारतें और घर भी भूकंप के झटके से हिल गए। कई लोग तो डरकर अपने-अपने घरों से बाहर भी भाग गए। हालांकि इस भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने फैलाई झोली, मांगी 67 हज़ार करोड़ की मदद