विदेश

चीन ने दी अमेरिका को चेतावनी….

China Warns USA: चीन ने हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दे दी है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
biden_takes_dig_at_jinping.jpg
Joe Biden and Xi Jinping (from left to right)

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। हालांकि पिछले एक साल में चीन और ताइवान के बीच टेंशन और भी बढ़ी है। चीन से चल रही टेंशन के बीच ताइवान को अमेरिका (United States Of America) का समर्थन मिलने से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है। अमेरिका न सिर्फ ताइवान की सैन्य सहयता करता है, बल्कि यह भी साफ कर चुका है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो अमेरिका युद्ध में ताइवान की मदद करेगा। अमेरिकी सेना की टुकड़ी भी ताइवान में तैनात है। इसी बीच चीन ने अमेरिका को चेतावनी दे दी है।

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी

चीन की तरफ से हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दे दी गई है। ताइवान से चल रहे विवाद के बीच चीन की तरफ से अमेरिका को चेतावनी दी गई है कि उनके किसी भी मंत्री या अधिकारी को ताइवान का दौरा नहीं करना चाहिए। चीन ने एफ कर दिया है कि वो इस स्थिति के खिलाफ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय में कुछ अमेरिकी मंत्री, सांसद और अधिकारी ताइवान का दौरा कर चुके हैं और चीन को यह पसंद नहीं है।

चीन कर रहा है ताइवान के पास बड़े लेवल परसैन्याभ्यास

चीन इस समय ताइवान के पास बड़े लेवल पर सैन्याभ्यास कर रहा है। इस सैन्याभ्यास के दौरान चीन के फाइटर जेट्स से लेकर वॉरशिप्स तक ताइवान का घेराव करने का अभ्यास कर रहे हैं। इससे दोनों देशों में तनाव की स्थिति और बढ़ गई है और ताइवान की सेना भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को चीन के खतरनाक हथियार देने के ब्रिटिश दावे को अमेरिका ने दी चुनौती