विदेश

इस महामारी ने मचाया हाहाकार, सूडान में अब तक 92 लोगों की मौत

Sudan Cholera Outbreak: सूडान में हैजा बीमारी ने हाहाकार मचा दिया है। दो हफ्तों में ही इस बीमारी के हज़ारों मामले सामने आ चुके हैं, जिससे गंभीर स्थिति बन चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2025, 2:16 PM IST
Cholera outbreak
Cholera outbreak (Representational Photo)

सूडान (Sudan) में अप्रैल, 2023 से सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज़ आरएसएफ के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से देश में जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और कई लोग अभी भी काफी मुश्किल हालातों में जी रहे हैं। अब सूडान में एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सूडान के व्हाइट नाइल (White Nile) राज्य में हैजा (Cholera) के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

अब तक 92 लोगों की मौत

सूडान के व्हाइट नाइल में पिछले दो हफ्तों में हैजा के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। गैर-सरकारी चिकित्सा सहायता समूह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पिछले दो हफ्तों में इस महामारी की वजह से अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

हज़ारों मामले आए सामने

MSF ने जानकारी दी कि 20 फरवरी से 5 मार्च के बीच व्हाइट नाइल राज्य में हैजा के 2,718 मरी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। कई मरीज तो ऐसे भी हैं जो अस्पतालों में भर्ती नहीं हुए हैं। ऐसे में कुल मामलों की संख्या और ज़्यादा हो सकती है।

किस वजह से हैजा के मामलों में हुआ इजाफा?

सूडान के व्हाइट नाइल राज्य में बाढ़ की वजह से हैजा के मामलों में इजाफा हुआ, क्योंकि गंदे पानी की वजह से संक्रमण बढ़ गया। आरएसएफ के हमलों की वजह बिजली की समस्या भी पैदा हुई, जिससे इस महामारी के मामले बढ़े।

यह भी पढ़ें- ‘टैरिफ वॉर’ की अनिश्चितता से तनाव में कई भारतीय कारोबारी

Updated on:
5 Jul 2025, 2:16 PM IST
Published on: