'टैरिफ वॉर' (Tariff War) को लेकर अमेरिका (United States Of America) से बढ़ते तनाव के बीच चीन (China) के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने अब जापान (Japan) को परमाणु हमले (Nuclear Attack) की धमकी दे दी है। पढ़कर हैरानी होना स्वाभाविक है कि चीन ने ऐसा क्यों किया? दरअसल चीन ने ताइवान (Taiwan) के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए धमकी दी है। यी ने जापान को धमकी दी है कि अगर वो चीन और ताइवान के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करता है, तो चीन परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा।