25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-US Israel War: नहीं रुक रहा युद्ध, इज़रायल और ईरान दाग रहे ताबड़तोड़ मिसाइलें

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 11, 2026

US Israeli missile strikes in Iran

US and Israeli missile strikes in Iran (File Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध का आज 12वां दिन है और दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी थी कि यह युद्ध करीब महीनेभर चल सकता है, लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि युद्ध कितना लंबा चलेगा, उसका असर भी उतना ही गंभीर होगा।

अमेरिका-इज़रायल ने की 10,000 नागरिक स्थलों पर बमबारी

ईरान का कहना है कि जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक अमेरिकी और इज़रायली सेनाओं ने देश में लगभग 10,000 नागरिक स्थलों पर बमबारी की है और 1,300 से ज़्यादा नागरिकों को मार डाला है। ईरान में तेहरान समेत कुछ अन्य शहरों पर हमलों का सिलसिला बरकरार है।

ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी

अमेरिकी और इज़रायली हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई भी जारी है। ईरानी सेना ने जानकारी दी कि इज़रायल समेत मिडिल ईस्ट में कई अमेरिकी ठिकानों पर उन्होंने मिसाइलें दागी हैं। गौरतलब है कि ईरान ने कुछ दिन पहले ही मिडिल ईस्ट के अन्य देशों पर हमला नहीं करने का वादा किया था, लेकिन उसके बावजूद अभी भी ईरान के हमले रुके नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War