
Diesel Prices: अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची डीजल की कीमतों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक सीनेटर चक शूमर आमने-सामने आ गए हैं। शूमर ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह बढ़ती कीमतों के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि असली वजह ईरान के साथ उनका युद्ध है। ट्रंप ने इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूस के डीजल ठिकानों पर हमले रोकने को कहा था।
अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा कि ट्रंप का यह नया झूठ है कि यूक्रेन डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के लिए जिम्मेदार है। शूमर ने कहा कि अमेरिकी जनता अच्छी तरह जानती है कि कीमतें बढ़ने की असली वजह ट्रंप और ईरान के साथ उनका युद्ध है। ट्रंप की उंगली उठाने और झूठ बोलने की कोई भी कोशिश उनकी अर्थव्यवस्था की इस तबाही को नहीं छिपा सकती।
यह पूरा विवाद डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूसी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना न बनाने की अपील की थी। आयरलैंड दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की को एक काम करना होगा कि वे रूस में डीजल ईंधन को नष्ट करना बंद करें। ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने जेलेंस्की से इस संबंध में बात की है और सलाह दी है कि वहां हमले के लिए दूसरे ठिकानों को चुना जाए, इसके लिए डीजल ईंधन को निशाना न बनाया जाए क्योंकि इससे पूरी दुनिया को नुकसान पहुंच रहा है।
सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने बताया है कि देश के छह गवर्नरेट में अब खतरा टल गया है। इनमें जेद्दा, यानबू, ताइफ, अल-उला, अबहा और जाजान शामिल हैं। अधिकारियों ने इन इलाकों में स्थिति को लेकर यह जानकारी दी है।
सिविल डिफेंस ने अपने एक अन्य बयान में लोगों से सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करते रहने को कहा है। अधिकारियों ने लोगों को इलाके में भीड़ जुटाने और वहां वीडियो बनाने से बचने की सलाह दी है।