विदेश

बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों से BSF की झड़प में तस्कर की मौत, 3 जवान घायल

India Bangladesh Border: ये घटना त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में हुई है जब 20-25 बांग्लादेशी घुसपैठिए बॉर्ड़र पोल 2050/7-S के पास से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 10:56 AM IST
Clash at India Bangaldesh Border 1 smuggler killed 3 BSF personnel Injured
BSF Patrolling at India Bangladesh Border (Representative Image)

India Bangladesh Border Clash: 10 दिन पहले ही नई दिल्ली में भारत की BSF और बांग्लादेश के BGB के बीच महानिदेशक स्तर की मीटिंग हुई थी जिसमें बॉर्डर पर तनाव और आए दिन होती झड़प से निपटने पर बातचीत हुई थी लेकिन 10 दिन बाद ही सीमा पर फिर से झड़प की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा (Tripura) में बांग्लादेश भारत सीमा पर घुसुपैठियों से हुई हिंसक झड़प में 3 BSF जवान घायल हो गए हैं। हालांकि एक तस्कर को सेना ने मार गिराया है। ये घटना त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में हुई है जब 20-25 बांग्लादेशी घुसपैठिए बॉर्ड़र पोल 2050/7-S के पास से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

घुसपैठियों में तस्कर भी शामिल, भारतीय अपराधियों से संबंध

अधिकारियों के मुताबिक इन घुसपैठियों (India Bangladesh Border) में कथित तौर पर तस्कर शामिल थे। पता चला है कि इनका भारतीय अपराधियों से भी संबंध है। इन घुसपैठियों को जब बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे BSF जवानों ने देखा तो तुरंत उन्हें खदेड़ने के लिए उन्होंने कार्रवाई लेकिन घुसपैठी वहां से भागे नहीं बल्कि उल्टा BSF जवानों पर ही हमला कर दिया। घुसपैठियों ने जवानों के हथियार भी छीनने की कोशिश की। इसलिए जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया त्रिपुरा इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक इस तस्कर की अस्पताल में अब मौत हो गई है।

BSF के जारी बयान में बताया गया है कि तस्कर को गोली लगने के बाद बिशालगढ़ सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बयान के मुताबिक ये घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे हुई है। इससे पहले जनवरी महीने में भी मेक्लीगंज में भी भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठियों से BSF की झड़प हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।

BSF-BGB मीटिंग में हुई था झड़प को शून्य पर लाने का फैसला 

17 से 20 फरवरी को नई दिल्ली में हुई BSF-BGB महानिदेशकों की बैठक में BSF बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल दिलजीत सिंह चौधरी ने कहा था कि 5 अगस्त के बाद से बांग्लादेश और भारत की सेनाओं को किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सक्रिय रूप से तैनात किया गया है। फिलहाल सीमा पर जो झड़प की खबरें सामने आ रही हैं उन्हें शून्य पर लाने की कोशिश की जाएगी लेकिन बांग्लादेश को घुसपैठियों, तस्करों को सीमा से आने से रोकना होगा।

Updated on:
1 Mar 2025, 10:56 AM IST
Published on: