विदेश

दुर्लभ मामला: जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे पर्यटक को कमोड में छिपे कोबरा ने डसा, थोड़ी ही देर में गलने लगा उसका यह खास अंग और फिर..

जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे इस विदेशी पर्यटक के गुप्तांग पर कोबरा ने डस लिया था। यह कोबरा इतना जहरीला था कि थोड़ी ही देर में पर्यटक का गुप्तांग गलने लगा। उसे इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसका गुप्तांग पूरी तरह गल गया। यह पर्यटक नीदरलैंड का रहने वाला है और उसकी उम्र 47 वर्ष है। वह दक्षिण अफ्रीका के जंगलों की सैर के लिए आया था।  

2 min read
Nov 06, 2021
cobra.jpg

नई दिल्ली।

एक पर्यटक जंगल सफारी का मजा लेने दक्षिण अफ्रीका गया था। सफारी के बीच उसे शौच लगी। पास में ही जब इसके लिए वह कमोड पर बैठा, तभी अंदर छिपे एक कोबरा ने इस विदेशी पर्यटक को डस लिया।

जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे इस विदेशी पर्यटक के गुप्तांग पर कोबरा ने डस लिया था। यह कोबरा इतना जहरीला था कि थोड़ी ही देर में पर्यटक का गुप्तांग गलने लगा। उसे इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसका गुप्तांग पूरी तरह गल गया। यह पर्यटक नीदरलैंड का रहने वाला है और उसकी उम्र 47 वर्ष है। वह दक्षिण अफ्रीका के जंगलों की सैर के लिए आया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे विदेशी पर्यटक को कोबरा ने काट लिया। यह कोबरा इतना जहरीला था कि इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी स्थिति बिगड़ गई और पर्यटक की जान बचाने के लिए उसके गुप्तांग को काटना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि जहर के कारण मरीज का गुप्तांग गल गया था। इसे काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में हर साल हजारों लोग जहरीले सांपों के काटने से मारे जाते हैं।

नेचर रिजर्व में घूमने के दौरान वह टूरिस्ट जंगल में बने एक शौचालय का इस्तेमाल करने गया। इस दौरान कमोड के अंदर पहले से मौजूद जहरीले कोबरा ने पर्यटक के गुप्तांग पर काट लिया। चिल्लाने पर जंगल सफारी के गार्ड और दूसरे कर्मी सहायता के लिए पहुंचे।

उन्होंने तुरंत सबसे नजदीकी अस्पताल को हेलिकॉप्टर के जरिए पर्यटक का रेस्क्यू करने का अनुरोध किया। हालांकि, इस दौरान पर्यटक को तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। घटना वाली जगह से सबसे नजदीकी अस्पताल की दूरी 350 किलोमीटर की थी। सांप काटने के बाद टूरिस्ट को अपने गुप्तांग में जलन महसूस हुई, थोड़ी ही देर में उसमें सूजन आ गई और पूरा अंग नीला पड़ गया। धीरे-धीरे पर्यटक के गुप्तांग और आसपास के हिस्सों का मांस गलने लगा।

यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स ने इस विषय के जानकारों के हवाले से बताया कि यह अपने आप में किसी के गुप्तांग पर जहरीले सांप के काटने का बहुत ही दुर्लभ मामला है। इससे पहले शरीर के पीछे की तरफ सांप के काटने के मामले आ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में उस टूरिस्ट को इमरजेंसी ट्रीटमेंट दी गई, लेकिन गुप्तांग के टिश्यू के गलने और जहर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए उसे काटना पड़ा।

नौ दिन इलाज के बाद उस पर्यटक को नीदरलैंड वापस भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके गले हुए टिशू को उसके कमर से निकाले गए टिशू की मदद से दोबारा बनाने की कोशिश की। डॉक्टरों ने इन टिशूज की मदद से उस व्यक्ति के गुप्तांग की काफी मरम्मत कर दी है।

Published on:
06 Nov 2021 09:53 pm
Also Read
View All
रूस के ट्यूमेन रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला, 2 हजार किलोमीटर दूर ड्रोन से बनाया निशाना

British PM Keir Starmer Resign: महज 23 महीने में पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं कीर स्टार्मर, अब कौन लेगा जगह

फुटबॉल का महाकुंभ या पर्यावरण पर बोझ? FIFA World Cup 2026 से रिकॉर्ड कार्बन उत्सर्जन का खतरा, सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट साबित होने का दावा

Donald Trump: हॉर्मुज पर ट्रंप की नई चेतावनी: ‘ईरान से 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो जहाजों पर लग सकता है अमेरिकी टोल’

Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब