विदेश

भारत के बाद अब पाकिस्तान में शुरू हुआ कॉकरोच ट्रेंड, सोशल मीडिया पर लॉन्च हुई कोकरोच अवामी पार्टी

Cockroach Janta Party: भारत में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी का असर अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर कोकरोच अवामी पार्टी और अन्य समूह युवाओं के मुद्दों को व्यंग्य और मीम्स के जरिए उठाकर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

2 min read
May 22, 2026
Cockroach janta party(फोटो सोर्स: x के @C_J_P_India2029 अकाउंट द्वारा)

Cockroach Janta Party: भारत में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असर अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है। भारत में बेरोजगार युवाओं और सिस्टम के खिलाफ व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ यह डिजिटल मूवमेंट अब सीमा पार नई पहचान बना रहा है। पाकिस्तान में हाल के दिनों में कोकरोच अवामी पार्टी (CAP) और कोकरोच अवामी लीग (CAL) जैसे कई सोशल मीडिया पेज लॉन्च हुए हैं, जो खुद को युवाओं की आवाज बता रहे हैं। इन समूहों ने बेरोजगारी, राजनीतिक असंतोष और शासन व्यवस्था पर व्यंग्य के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इनकी तेजी से चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें

बैन के बाद भी एक्स पर छाई है Cockroach Janta Party, सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार

कोकरोच अवामी पार्टी (CAP) सबसे अधिक चर्चा में

भारत में CJP की लोकप्रियता बढ़ने के बाद पाकिस्तान में भी इसी तरह के डिजिटल समूह सामने आने लगे। इनमें सबसे चर्चित इंस्टाग्राम पेज कोकरोच अवामी पार्टी (CAP) है। इस पेज ने खुलकर स्वीकार किया कि उसका आइडिया भारतीय मूवमेंट से प्रेरित है। पार्टी खुद को पाकिस्तान के जेन-जी युवाओं की वास्तविक आवाज बता रही है। इसके पोस्ट और रील्स में बेरोजगारी, महंगाई और राजनीतिक हालात पर मीम्स और व्यंग्यात्मक कंटेंट शेयर किया जा रहा है। CAP ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) जैसी पारंपरिक पार्टियों से अलग खुद को डिजिटल विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

पाकिस्तान में केवल एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग अकाउंट अब कॉकरोच प्रतीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोकरोच अवामी लीग (CAL) नाम का एक अन्य समूह भी तेजी से वायरल हो रहा है। इन समूहों का कहना है कि वे उन युवाओं की आवाज हैं जिन्हें सिस्टम ने नजरअंदाज किया। सोशल मीडिया पर हर हालात में जिंदा हैं जैसे स्लोगन के साथ यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। हालांकि भारत की CJP की तरह पाकिस्तान में अभी कोई एक आधिकारिक संगठन सामने नहीं आया है, लेकिन अलग-अलग डिजिटल क्रिएटर्स अपने-अपने तरीके से इस व्यंग्य आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं।

सीजेआई की टिप्पणी के बाद CJP की शुरुआत हुई

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत हुई थी। सीजेआई ने एक मामले की सुनावाई के दौरान फर्जी डिग्री से वकातल, मीडिया और अन्य पेशों में आने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ युवा 'cockroaches' (कॉकरोच) और 'parasites' (परजीवी) की तरह हैं जो बेरोजगार रहते हैं, कोई जगह नहीं बन पाती और फिर सोशल मीडिया, RTI एक्टिविज्म आदि के जरिए सिस्टम पर हमला करते हैं। सीजाआई की यह टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना हुई थी।

आम आदमी पार्टी सहयोगी ने लॉन्च की CJP

यह टिप्पणी वायरल होने के बाद अमेरिका में रहने वाले पूर्व आम आदमी पार्टी सहयोगी अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर CJP लॉन्च की। पार्टी ने खुद को बेरोजगार और निराश युवाओं की आवाज बताया। इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। पार्टी ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा सुधार जैसे मुद्दों को व्यंग्यात्मक अंदाज में उठाया, जिससे युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। हालांकी कई मिलियन फोलोवर्स पार करने के बाद शुक्रवार यानी आज इस पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में बैन कर दिया गया।

Published on:
22 May 2026 02:06 pm
Also Read
View All